दिल्ली पुलिस ने ऊंटों पर शराब तस्करी करने वाले गिरोह का किया पर्दाफाश

  • 1,990 पव्वे और बीयर की 24 बोतलें बरामद
  • तस्करी में इस्तेमाल ऊंटों को पशु कल्याण विभाग को सौंपा
  • आरोपियों के खिलाफ पशु क्रूरता अधिनियम के तहत मामला दर्ज

दक्षिणी दिल्ली। दक्षिणी जिले की एंटी ऑटो थेफ्ट स्कवाड ने फरीदाबाद से दिल्ली तक ऊंटों पर शराब तस्करी करने वाले गिराेह का भंडाफोड़ किया है। आरोपी पुलिस से बचने के लिए जंगल के रास्ते संगम विहार से होते हुए ऊंटाें पर लादकर शराब लेकर आते थे।
गिरफ्तार आरोपियों की पहचान फरीदाबाद के अनंगपुर निवासी विनोद भड़ाना, सुनील भड़ाना, संगम विहार निवासी राहुल, अजय और बदायूं के गांव भेंटा निवासी सौरभ के रूप में हुई है।
पुलिस ने इनके पास से तस्करी कर लाए जा रहे 1,990 पव्वे और बीयर की 24 बोतल बरामद की हैं। शराब तस्करी में इस्तेमाल किए जा रहे तीन ऊंटों को पुलिस ने पशु कल्याण विभाग को सौंप दिया है। पुलिस ने आरोपितों के खिलाफ शराब तस्करी के साथ ही पशु क्रूरता अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button