त्राल में संदिग्ध आतंकी शाकिब गनी गिरफ्तार, बांदीपोरा में घुसपैठ की कोशिश नाकाम, दो आंतकी ढेर

त्राल। जम्मू कश्मीर के त्राल में एक संदिग्ध आतंकवादी गिरफ्तार हुआ है। खूफिया इनपुट के आधार पर सुरक्षा बलों ने शाकिब गनी नाम के आंतकी को गिरफ्तार किया है। आतंकी के कब्जे से एक पिस्तौल और 9 गोलियां बरामद की गई हैं। पुलिस सूत्रों के अनुसार गनी इस साल मई में टीआरएफ में शामिल हुआ था। गनी सीआरपीएफ कैंप में ग्रेनेड फेंकने की घटना में वांटेड था। खूफिया एजेंसियों को इसकी काफी समय से तलाश थी। वहीं बांदीपोरा ज़िले के गुरेज सेक्टर में नौशहरा नारद के पास नियंत्रण रेखा पर सेना ने घुसपैठ की कोशिश नाकाम कर दी। आतंकवाद विरोधी अभियान जारी है। अधिक जानकारी की प्रतीक्षा है।
सेना ने ट्वीट कर जानाकरी देते हुए बताया कि जम्मू-कश्मीर पुलिस द्वारा संभावित घुसपैठ की कोशिश के बारे में दी गई खुफिया जानकारी के आधार पर, भारतीय सेना और जम्मू-कश्मीर पुलिस ने गुरेज सेक्टर में एक संयुक्त अभियान शुरू किया। सतर्क सैनिकों ने संदिग्ध गतिविधि देखी और उन्हें चुनौती दी, जिसके परिणामस्वरूप आतंकवादियों ने अंधाधुंध गोलीबारी शुरू कर दी। सैनिकों ने प्रभावी जवाबी कार्रवाई करते हुए दो आतंकवादियों को मार गिराया।
आतंकी शाकिब गनी शोपियां जिला का रहने वाला है और करीब साढ़े तीन माह पहले आतंकी बना था। अधिकारियों ने बताया कि आतंकी से पूछताछ जारी है। उसने पुलवामा और शोपियां में सक्रिय लश्कर व टीआरएफ के नेटवर्क के बारे में कई अहम जानकारियां उपलब्ध कराई हैं। वहीं उत्तरी कश्मीर के हंदवाड़ा में भुवन राजवार के जंगल में सुरक्षाबलों ने जमीन में दबे हथियार व गोला-बारूद भी बरामद किया। जवानों ने खुदाई कर 22 यूबीजीएल ग्रेनेड, एक यूबीजीएल लांचर, एसाल्ट राइफल के 15 कारतूस, आधा किलो विस्फोटक और अन्य सामान बरामद कर लिया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button