सहारनपुर में गोकशी कर रही मां-बेटी गिरफ्तार
सूचना के आधार पर पुलिस ने की कार्रवाई, एक फरार

सहारनपुर/उत्तर प्रदेश। सहारनपुर जिले में पुलिस ने कथित तौर पर गोकशी कर रही मां-बेटी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के एक अधिकारी ने शनिवार को यह जानकारी दी। पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) सागर जैन ने बताया कि शुक्रवार रात को जनकपुरी थाने को मुखबिर से सूचना मिली कि दजपुरा निवासी नसीम कुरैशी अपने परिवार के साथ अपने घर में गोकशी कर रहा है। इसके बाद पुलिस टीम मौके पर पहुंची। पुलिस की टीम गठित की गई।
एसपी ग्रामीण सागर जैन ने बताया कि सूचना पाकर थाना प्रभारी ने पुलिस टीम के साथ नसीम कुरैशी के घर पर दबिश दी। पुलिस टीम को देखते ही वह अंधेरे का लाभ उठाकर मौके से फरार हो गया। अधिकारी ने बताया कि पुलिस ने मौके से गौकशी करते हुए नसीम की पत्नी नूरजहां और उसकी बेटी तब्बसुम उर्फ रानी को गिरफ्तार कर लिया गया है।
एसपी ग्रामीण ने बताया कि मौके से गौ मांस अवशेष और गोकशी के उपकरण बरामद कर लिया गया है। उन्होंने बताया कि पशु चिकित्सा अधिकारी को मौके पर बुलाकर मांस के नमूने को जांच के लिये भेजा गया। एसपी ने बताया कि पुलिस टीमें नसीम की गिरफ्तारी के लिये दबिश दे रही हैं।
सहारनपुर में यह मामला गरमा गया है। गौकशी के मुद्दे को लेकर लगातार उठाया जा रहा है। इस प्रकार के मामले को हिंदू संगठनों की ओर से भी उठाया जा रहा था। ऐसे में मामले में पुलिस की ओर से लगातार आरोपी की गिरफ्तारी के लिए प्रयास किया जा रहा है।




