नौबस्ता घाट में गंगा समग्र के तत्वाधान में हुआ एक पेड़ मां के नाम कार्यक्रम का हुआ आयोजन
गंगा समग्र के जिला खागा समिति द्वारा बृहद वृक्षारोपण एवं गंगा आरती

फतेहपुर/उत्तर प्रदेश। प्रधानमंत्री के एक पेड़ मां के नाम मुहिम के अंतर्गत गंगा समग्र जिला खागा द्वारा नौबस्ता घाट बृहद में वृक्षारोपण एवं मां गंगा को आरती कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि गंगा समग्र के प्रांत संयोजक शिवबोधन मिश्रा एवं नमामि गंगा के जिला निरीक्षक ज्ञानदत्त तिवारी मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन जिला प्रभारी श्रवण कुमार तिवारी ने किया। अतिथियों का स्वागत गंगा समग्र के प्रांत सह संयोजक राम प्रसाद धांधू, संयोजक खागा महेंद्रनाथ त्रिपाठी गुरुजी, एवं सह संयोजक देवब्रत त्रिपाठी, वृक्षारोपण प्रमुख विपिन सिंह ने किया।
कार्यक्रम की शुरुआत मां गंगा गीत यह कल कल छल छल बहती क्या कहती गंगा की धारा से हुई, तत्पश्चात बृहद वृक्षारोपण कार्यक्रम किया गया। नौबस्ता घाट में लगभग 150 वृक्ष रोपे गए। नमामि गंगा के निरीक्षक ज्ञानदत्त तिवारी जी ने अपने संबोधन में गंगा से जुड़ी योजनाओं के बारे में बताया ताकि गंगा तटवर्ती ग्राम सभाएं इसका लाभ ले सकें। संबोधन क्रम गंगा समग्र से शिवबोधन मिश्रा ने गंगा स्वच्छता और पर्यावरण के प्रति जागरूक किया।
नौबस्ता घाट में सावन के पवित्र माह में आए सभी कावड़ियों के साथ भव्य मां गंगा आरती सम्पन्न हुई। कार्यक्रम की व्यवस्था में मौजूदा नौबस्ता प्रधान एवं शेर सिंह, हर्षित त्रिपाठी, अंशु शुक्ला, आदि ग्राम वासी मौजूद रहे।




