बुलंदशहर में दो फर्जी पत्रकार गिरफ्तार, स्टिंग बनाकर करते थे अवैध वसूली, कैमरा और फर्जी आईडी बरामद

Two fake journalists arrested in Bulandshahr, used to extort money through sting operations, camera and fake ID recovered

बुलंदशहर/उत्तर प्रदेश। बुलंदशहर में पुलिस ने पत्रकारिता का रौब झाड़कर वसूली करने वाले दो तथाकथित पत्रकारों को पुलिस ने गिरफ्तार किया। एक न्यूज एजेंसी का पत्रकार बताकर दोनों अवैध वसूली कर रहे थे। पुलिस ने उनके पास से फर्जी आई कार्ड, तीन फोन और स्टिंग कैमरा भी बरामद किया।
जानकारी के अनुसार, खुर्जा नगर थाने में एक व्यक्ति द्वारा बीते चार जून को मुकदमा दर्ज कराया गया था। मुकदमे में आरोप लगाते हुए बताया गया था कि दो व्यक्ति खुद को एक न्यूज एजेंसी का पत्रकार बताकर अवैध वसूली को अंजाम देते हैं। दोनों ने चश्मे में कैमरा लगाकर कई होटलों की वीडियो बनाई। होटल संचालकों से ब्लैकमेल कर पैसे भी ऐंठते रहे।
पीड़ित की तहरीर पर मिलने पर पुलिस ने इसपर तत्काल मुकदमा दर्ज किया और इन्हे खुर्जा नगर बाईपास से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने पकड़े गए तथाकथित पत्रकारों की पहचान हापुड़ के धौलाना निवासी अभिषेक राणा और प्रभात कुमार के रुप में की। इनके पास से न्यूज़ एजेंसी के फर्जी पहचान पत्र, दो स्टील कैमरे, एक स्टिंग कैमरा और तीन मोबाइल बरामद किए गए।
उधर इस मामले में सीओ खुर्जा प्रताप सिंह चौहान ने बताया कि कुछ युवक अपने आप को पत्रकार बातकर अवैध वसूली करते थे। इस संबंध में मुकदमा दर्ज करके आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button