प्यू की रिपोर्ट: दुनिया में सबसे अधिक तेजी से बढ़ रही मुस्लिमों की आबादी

Pew report: Muslims have the fastest growing population in the world

नई दिल्ली/एजेंसी। मुस्लिमों की आबादी दुनिया में सबसे ज्यादा तेजी से बढ़ रही है। यह खुलासा प्यू रिसर्च सेंटर की स्टडी में हुआ है। इसके अनुसार 2010-2020 के बीच दुनिया में मुस्लिम आबादी 34.7 करोड़ की वृद्धि के साथ बढ़कर 194.6 करोड़ हो गई है। इसकी के साथ मुस्लिम समुदाय की वैश्विक हिस्सेदारी 25.6 प्रतिशत हो चुकी है।
हिंदुओं की बात करें तो पिछले 10 साल में हिंदू आबादी में इजाफा देखने को मिला है। हालांकि हिंदुओं की वैश्विक हिस्सेदारी 15 प्रतिशत की दर पर ही स्थिर बनी हुई है, यह न तो बढ़ी है और न ही घटी है। शोध में पाया गया है कि इस दर के हिसाब से 2010-2020 के बीच हिंदुओं की आबादी 12.6 करोड़ की वृद्धि के साथ बढ़कर 115.8 करोड़ हो गई है।
प्यू रिसर्च की शोध के अनुसार, ईसाई समुदाय दुनिया का सबसे बड़ा धार्मिक समूह बन चुके है। पिछले 10 साल में इनकी आबादी 12.2 करोड़ की वृद्धि के साथ बढ़कर 229 करोड़ हो गई है। इसके बावजूद ईसाई समुदाय की वैश्विक हिस्सेदारी में गिरावट दर्ज की गई है, जो 30% से घटकर 28% रह गई है।
रिसर्च रिपोर्ट में यह भी सामने आया है कि 2010 में दुनिया में कुल 113 लोग नास्तिक थे, जो किसी भी धर्म को नहीं मानते। 2020 तक इनकी आबादी बढ़कर 140 करोड़ हो गई है, जोकि 27 करोड़ का इजाफा है। वहीं, वैश्विक हिस्सेदारी की बात करें तो नास्तिक 18.2 प्रतिशत हैं।
प्यू की रिसर्च में अन्य धर्मों का भी विवरण मौजूद है। मसलन बौद्ध धर्म के लोगों की संख्या 1.9 करोड़ घटकर 32.4 करोड़ ही रह गई है और इनकी वैश्विक हिस्सेदारी 5 प्रतिशत से कम होकर 4.2 प्रतिशत ही बची है। इसके अलावा यदूही समुदाय दुनिया की सबसे छोटी धार्मिक आबादी है, जिनकी आबादी 1.4 से बढ़कर 1.5 करोड़ हो गई है। यहूदी समुदाय की वैश्विक हिस्सेदारी महज 0.2 प्रतिशत है। वहीं, अन्य धर्मों जैसे सिख, जैन और बहाई समुदाय की आबादी 1.8 करोड़ से बढ़कर 17.2 करोड़ हो गई है। इनकी वैश्विक हिस्सेदारी 2.2 प्रतिशत है।

Source:

  • Pew Research Center (विभिन्न आंकड़ों और तथ्यों पर शोध करने वाली संस्था है।)
  • https://www.pewresearch.org/short-reads/2025/06/10/islam-was-the-worlds-fastest-growing-religion-from-2010-to-2020/

 

धर्म देशवैश्विक हिस्सेदारी
ईसाई-मुस्लिम5353.6%
बौद्ध74.2%
हिंदू215%
यहूदी10.2%
अन्य धर्म12.2%
कोई बहुसंख्यक नहीं7

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button