बुलंदशहर में पति ने पत्नी का हाथ उसके प्रेमी को सौंपा, थाने में दोनों को साथ खुश रहने का आशीर्वाद

In Bulandshahr, the husband handed over his wife's hand to her lover, at the police station both were blessed to be happy together

बुलंदशहर/उत्तर प्रदेश। बुलंदशहर में एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां पति ने पत्नी को प्रेमी के साथ पकड़ा रंगे हाथ पकड़ा। उसके बाद पति ने थाने में पत्नी और बच्चे, प्रेमी को दे दिया। साथ ही रहने का आशीर्वाद भी दिया। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।
जानकारी के अनुसार, बुलंदशहर के थाना अहमदगढ़ क्षेत्र के गांव फतेहगढ़ में रहने वाला एक व्यक्ति काफी समय से अपनी पत्नी के व्यवहार में बदलाव महसूस कर रहा था। पत्नी का प्रेम-प्रसंग उसके ही पड़ोस में रहने वाले युवक के साथ चल रहा था। कई बार समझाने के बावजूद जब बात नहीं बनी, तो पति ने अचानक ही पत्नी को उसके प्रेमी के साथ रंगे हाथों पकड़ लिया। इसके बाद पति अपनी पत्नी, बच्चों और पत्नी के प्रेमी को लेकर थाने पहुंचा।
जहां उसने पुलिस को पूरे मामले की जानकारी दी और एक चौंकाने वाला फैसला सुनाया। पति ने पुलिस को लिखित रूप में सूचना दी कि वह अपनी पत्नी और बच्चों को प्रेमी को सौंप रहा है और दोनों को साथ रहने की अनुमति दे रहा है। इसके बाद पति ने न सिर्फ पत्नी को प्रेमी के साथ रहने का निर्णय लिया, बल्कि थाने में खुले तौर पर दोनों को साथ रहने का “आशीर्वाद” भी दिया। पुलिस भी इस अनोखे और असामान्य घटनाक्रम से हैरान रह गई।
जानकारी के मुताबिक, पत्नी का प्रेम संबंध पड़ोस में ही रहने वाले युवक के साथ कई महीनों से चल रहा था। पति ने जब सारी सच्चाई सामने देखी तो विवाद या हिंसा की बजाय शांति से पत्नी को उसके प्रेमी के साथ छोड़ने का फैसला लिया। यह मामला अब पूरे इलाके में चर्चा का विषय बना हुआ है। लोग इस फैसले को लेकर अलग-अलग राय रख रहे हैं। कुछ इसे पति की समझदारी बता रहे हैं, तो कुछ पारिवारिक मूल्यों के गिरते स्तर की निशानी कह रहे हैं। वहीं, पूरे मामले में जानकारी देते हुए बुलंदशहर के एसपी देहात डॉ. तेजवीर सिंह ने बताया कि थाना अहमदगढ़ क्षेत्र में उक्त प्रकरण में पुलिस को एक सूचना प्राप्त हुई थी। पूरे मामले की जांच पड़ताल की जा रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button