फिर जेल से बाहर आया राम रहीम, हरियाणा सरकार ने फिर दी 21 दिन की फरलो

Ram Rahim came out of jail again, Haryana government again gave him 21 days furlough

चंडीगढ़/एजेंसी। डेरा सच्चा सौदा के प्रमुख राम रहीम फिर से जेल से बाहर आ गया है। डेरा सच्चा सौदा का स्थापना दिवस आने वाला है, उससे पहले राम रहीम को यह राहत मिली है। हरियाणा की नायब सिंह सैनी सरकार ने उन्हें 21 दिन की फरलो दी है। बुधवार को रोहतक की सुनारिया जेल से बाहर आ गया। हनीप्रीत उसे लेने आई थी। पुलिस सुरक्षा के साथ राम रहीम सिरसा डेरा के लिए रवाना हो गया हैं। इस बार भी उसका डेरा वहीं लगेगा। 29 अप्रैल को डेरा सच्चा सौदा का स्थापना दिवस है। इसलिए डेरे में बड़े कार्यक्रम होने की संभावना है। फिलहाल, डेरे के आसपास पुलिस की गतिविधियां बढ़ गई हैं।
बता दें कि दिल्ली विधानसभा चुनाव से पहले भी राम रहीम को 30 दिन की परोल मिली थी। उस दौरान वे लंबे समय बाद अपने सिरसा आश्रम में रहे थे। इस बार भी राम रहीम के प्रवचन देने पर रोक रहेगी। राम रहीम 2017 से जेल में बंद हैं। लेकिन उन्हें लगातार फरलो और पैरोल मिलती रहती है। 2020 से लेकर अब तक उन्हें 300 दिन की पैरोल और फरलो मिल चुकी है। हरियाणा विधानसभा चुनाव से पहले भी वे जेल से बाहर आए थे। सबसे खास बात यह है कि हर बार चुनावों के आसपास उन्हें जेल से बाहर आने की अनुमति मिल जाती है।
बता दें कि राम रहीम को अदालत ने 2017 में अपनी दो शिष्याओं के साथ बलात्कार के मामले में दोषी ठहराते हुए 20 साल कारावास की सजा सुनाई थी। इसके अलावा, कोर्ट ने राम रहीम और तीन अन्य लोगों को 16 साल से अधिक समय पहले एक पत्रकार की हत्या के लिए भी दोषी ठहराया था। इसके बाद से उसे जेल भेजा गया था। पिछले सात सालों से राम रहीम रोहतक की सुनारिया जेल में सजा काट रहा है। राम रहीम का डेरा सच्चा सौदा हरियाणा और पंजाब में काफी लोकप्रिय है। उसके लाखों समर्थक हैं। माना जाता है कि चुनावों में उनके समर्थकों का वोट काफी मायने रखता है। इसलिए शायद सरकारें उन्हें खुश रखने के लिए बार-बार परोल और फरलो देती रहती हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button