नोटों से भरा बैग लेकर थाने पहुंचा टेंपो चालक, पुलिस अफसर भी हैरान

Tempo driver reached the police station with a bag full of notes, police officer was also surprised

गाजियाबाद। उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद में टेंपो में बैठे चार कारोबारी आठ लाख की नकदी से भरा बैग टेंपो में ही भूल गए। बड़ी रकम टेंपो में मिलने के बाद चालक ने ईमानदारी बरती और अगले दिन पुलिस को सुबह ही बैग लाकर दे दिया। कारोबारियों ने खुश होकर चालक को 21 हजार रुपये इनाम दिए हैं। ललितपुर के मडावरा निवासी दिवाकर का पुरानी गाड़ी खरीदने बेचने का काम है। बृहस्पतिवार को दिवाकर अपने साथी राजू, सौरभ और अरविंद के साथ गाजियाबाद वाहन खरीदने आए थे। बृहस्पतिवार दोपहर चारों गोविंदपुरम से टेंपो में सवार होकर पुराने बस अड्डे तक आए।
कारोबारियों के पास आठ लाख 23 हजार रुपये से भरा बैग भी था, लेकिन टेंपो से उतरते हुए बैग भूल गए। पीड़ितों को कुछ देर बाद बैग टेंपो में ही छुटने का एहसास हो गया था, लेकिन तब तक टेंपो लेकर चालक चला गया था। वहीं, पीड़ितों द्वारा काफी तलाश करने पर भी टेंपो नहीं मिला तो उन्होंने रात में सिहानी गेट पुलिस से संपर्क किया। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज देखकर टेंपो तलाशने का प्रयास किया, लेकिन पूरा नंबर ट्रेस नहीं हो पाया। इसी बीच टेंपो चालक इंदरगढ़ी निवासी रवि कुमार टेंपो लेकर घर पहुंच गया।
रवि को बैग टेंपो में पीछे रखा दिखा। घर ले जाकर जब बैग खोला तो टेंपो चालक के होश उड़ गए। बैग में आठ लाख रुपये रखे थे। बताया गया कि टेंपो चालक को रातभर नींद नहीं आई। इसके बाद शुक्रवार सुबह चालक खुद बैग लेकर थाने पहुंच गया। पुलिस ने टेंपो चालक के आने के बाद व्यापारियों को सूचना देकर थाने बुला लिया। पुलिस की मौजूदगी में चालक ने व्यापारियों को उनके रुपये लौटा दिए। वहीं, व्यापारियों ने खुश होकर चालक को 21 हजार रुपये इनाम में दिए।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button