पाकिस्तान में गजब हो गया! बीच हवा से गायब हुआ विमान का एक पहिया

लाहौर में हुई लैंडिंग,अधिकारियों में मचा हड़कंप

लाहौर/एजेंसी। पाकिस्तान में पिछले दिनों अलगाववादियों ने एक ट्रेन के हाईजैक कर लिया। किसी तरीके से ट्रेन में बंधक बनाए गए यात्रियों को छुड़ाया गया। इसके बाद पाकिस्तान से एक ऐसी खबर सामने आई, जिसने सभी को हैरान कर दिया है।
दरअसल, पाकिस्तान इंटरनेशनल एयरलाइंस के विमान लाहौर हवाई अड्डे पर पहुंची, लेकिन इस विमान का पहिया गायब था। इस फ्लाइट को देखने के बाद अधिकारियों में हड़कंप मच गया। बाद में इस पूरे प्रकरण की जांच की गई। इसके बाद पता चला कि विमान का एक पहिया गायब है।
मिली जानकारी के अनुसार, पाकिस्तान इंटरनेशनल एयरलाइंस का विमान PK 306 कराची से लाहौर आ रहा था। विमान ने अल्लामा इकबाल इंटरनेशनल एयरपोर्ट लैंडिंग की। लैंडिंग के विमान की जांच की गई तो, इस दौरान पता चला कि विमान के पिछले हिस्से का एक पहिया नहीं था।
अधिकारियों ने बताया कि मुख्य लैंडिंग गियर (पीछे) पर छह पहियों में से एक गायब था। इसको देखने के बाद अधिकारियों हड़कंप मच गया। बताया जा रहा है कि विमान के लाहौर पहुंचने के 14 घंटे बाद भी खोए पहिये का पता नहीं चल सका है। अधिकारी पूरे मामले की जांच कर रहे हैं।
माना जा रहा है कि जिस समय फ्लाइट ने कराची से उड़ान भरी, उस समय विमान के सभी पहिये सही स्थिति में थे। लेकिन जब लाहौर में विमान ने जब लैंडिंग की उस समय लाहौर के एयर ट्रैफिक कंट्रोल को इस बात की जानकारी दी। कराची के एयरपोर्ट पर टायर के शॉक्ट का एक हिस्सा बरामद हुआ।
इस पूरे मामले की जांच सिविल एविएशन अथॉरिटी जांच कर रही है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, अनुमान जताया जा रहा है कि यह घटना कराची के रनवे पर किसी बाहरी चीज के टकराने के कारण हो सकती है। पीआईए और सीएए के अधिकारी मामले की जांच कर रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button