भारत घूमने आई जापानी पर्यटक ने सोशल मीडिया पर बताया अनुभव
र्यटक ने भारत को पसंद की जगह बताते हुए समस्या पर भी खींचा ध्यान

टोक्यो/एजेंसी। सोशल मीडिया पर एक यूजर ने खुद का जापानी महिला पर्यटक बताते हुए भारत में मिले अनुभवों को लेकर दावा किया है। उसने एक भावुक पोस्ट लिखी है। यूजर ने भारत की कुछ चीजों की तारीफ की है तो यह भी लिखा है कि यहां (भारत में) रहना भी मुश्किल है। उसने शोरगुल भरे वातावरण को लेकर शिकायत की है। उसने यहां तक बताया कि शोरगुल के कारण कई बार ऐसा हुआ कि उसे ज्यादा परेशान होने पर अपने कमरे में रोना पड़ा।सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म रेडिट पर शेयर की गई पोस्ट में यूजर ने दावा किया कि वह जापान से आगरा, राजस्थान और पंजाब घूमने आई थी। उसने लिखा, ”मैं एक जापानी हूं जो इस समय भारत में घूमने आई हूं। सबसे पहले मैं यह कहना चाहूंगी कि मुझे भारत पसंद है।”
यूजर ने भारत के खानपान और परिधान की तारीफ की। उसने लिखा, ”खाना स्वादिष्ट है और मदद मांगने पर ज्यादातर लोग मदद करते हैं, लेकिन, यहां रहना भी मुश्किल है।” उसने लिखा, ”माहौल हमेशा बहुत शोरगुल वाला होता है, यह बहुत ज्यादा परेशान करने वाला होता है। कई बार ऐसा हुआ है कि परेशान होने के कारण मैं अपने कमरे में रो पड़ी।”
पर्यटक ने बताया कि उसे रात के हर समय तेज म्यूजिक और पटाखों के आवाज से परेशान होना पड़ा। उसने ट्रकों के हॉर्न की आवाज का भी जिक्र किया। उसने लिखा, ”हॉर्न लगभग हमेशा बजते रहते हैं, खास तौर पर ट्रकों के हॉर्न और ऐसा लगता है कि मानो पूरी तरह से सेंसरी ओवरलोड हो गया हो। सड़कों पर छोटे-मोटे त्यौहार मनाने वाले लोग होते हैं, जो ट्रकों को पूरी तरह से रोक देते हैं और तेज आवाज में ढोल और संगीत बजाते हैं।” महिल ने लिखा, ”मैं बस यही चाहती हूं कि सब कुछ शांत हो।” उसने पोस्ट में शोरगुल माहौल से निपटने के लिए भारतीयों से मदद भी मांगी। वहीं, कुछ यूजर्स ने महिला की बातों को सही कहा और उसे शांत जगह पर जाने का सुझाव दिया।




