यूपी के सुल्तानपुर में कोतवाल ने कांग्रेस नेताओं के सामने खुद फाड़ी वर्दी

डीएपी खाद की किल्लत को लेकर प्रदर्शन के दौरान घटना

सुल्तानपुर/उत्तर प्रदेश। सुल्तानपुर में नगर कोतवाल ने वर्दी की गरिमा को तार-तार कर दिया। दरअसल हुआ यह कि कांग्रेसी डीएपी खाद की किल्लत और धान की खरीदारी न होने को लेकर कलेक्ट्रेट कार्यालय के सामने प्रोटेस्ट कर रहें थे। इसी दौरान दल-बल के साथ पहुंचे नगर कोतवाल से उनकी हॉट-टॉक हो गई। आरोप है कि कोतवाल ने नेताओं का कालर पकड़ लिया। कांग्रेसियों ने विरोध किया तो उन्होंने आपा खोते हुए ऑन कैमरा अपनी वर्दी फाड़ डाली।इंस्पेक्टर (कोतवाल) के वर्दी फाड़ने का एक वीडियो सामने आया है। काफी देर तक कलेक्ट्रेट के सामने पुलिस और नेताओं में नोक-झोंक चलती रही। इसके बाद प्रशासनिक अधिकारियों के हस्तक्षेप के बाद मामले को शांत कराया गया। दरअसल बुधवार को कांग्रेस जिलाध्यक्ष अभिषेक सिंह राणा के नेतृत्व में कांग्रेसी डीएपी खाद की किल्लत, धान की खरीद नहीं होने और अन्य मुद्दे को लेकर सड़क पर उतरे। कांग्रेसी जब कलेक्ट्रेट पहुंचे तो डीएम के फरमान पर कलेक्ट्रेट का गेट बंद कर दिया गया, ताकि कांग्रेसी कलेक्ट्रेट के अंदर न जा सके।
जब कांग्रेसी यहां पहुंचे और गेट बंद मिला तो कांग्रेसी कलेक्ट्रेट के सामने धरने पर बैठ गए। इसको लेकर नगर कोतवाल कांग्रेसियों से उलझ गए। कांग्रेस जिलाध्यक्ष अभिषेक सिंह ने बताया कि जनपद में किसानों को डीएपी खाद नहीं मिल रही है। किसान सुबह 3 बजे से दोपहर तक लाइन लगा रहा है। फिर भी खाद नहीं पा रहा है।
सोसाइटी पर बीज नहीं मिल रहे हैं, जहां से बीच और धान खरीद होना चाहिए था, वो कई सोसाइटी बंद हैं। हमने पूर्व में डीएम से मिलकर लिखित मांग की थी कि सोसाइटी चालू करें। चीनी मिल बंद है, उसको बेचने की कगार पर लोगों ने पहुंचा दिया है। सड़के टूटी हुई हैं, तमाम इन समस्याओ को लेकर आज हम लोग जिलाधिकारी से मिलने जा रहे थे। इसके लिए कल सूचित किया गया था।
आज 10-15 की संख्या में कार्यालय से निकलकर जा रहे थे। यहां पहुंचे तो अंदर नहीं जाने दिया गया, गेट बंद कर दिया गया तो मजबूर होकर हम लोग सड़क पर बैठ गए। तब नगर कोतवाल ने आकर कांग्रेस के नेताओं का कालर पकड़कर खींचा। उन्होंने हाथापाई किया जिसमें कई हमारे साथियों को चोटे भी आई।
हमने यही कहा कि जिलाधिकारी से हमको मिला दीजिए या धान खरीद का जो भी सक्षम अधिकारी है, उससे मिला दीजिए। कोतवाल ने सबके सामने अपनी वर्दी के बटन तोड़े और कहा कि कांग्रेस के लोग हमारे साथ इस तरह कर रहे हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button