गाजियाबाद में होटलों पर पुलिस का छापा मची भगदड़, दनादन 8 होटलों पर जड़ा ताला
Police raid on hotels in Ghaziabad led to stampede, 8 hotels were locked down

गाजियाबाद। उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद में एक बार फिर होटल पर बड़ी कार्रवाई हुई है। साहिबाबाद में कोतवाली क्षेत्र में अवैध रूप से चल रहे होटलों के खिलाफ मंगलवार को पुलिस ने एक्शन लिया। इस दौरान आठ होटल को सील कर दिया गया।
वहीं, होटलों पर पुलिस का छापा पड़ते ही भगदड़ मच गई। इस दौरान पुलिस होटलों में मौजूद कर्मचारियों से पूछताछ की तो वे रजिस्ट्रेशन के कागज नहीं दिखा पाए, जिसके बाद पुलिस ने होटलों को सील कर दिया। पुलिस की इस कार्रवाई से होटलों के मालिकों में हड़कंप मचा है। सहायक पुलिस आयुक्त साहिबाबाद रजनीश कुमार उपाध्याय ने बताया कि साहिबाबाद कोतवाली क्षेत्र में पूर्व में होटलों की चेकिंग की गई थी। इस दौरान पाया गया कि कई होटल बिना वैध प्रपत्रों के चल रहे थे।
इसके बाद सिटी मजिस्ट्रेट को पत्राचार किया गया। उसी कड़ी में मंगलवार को उनके नेतृत्व में पुलिस की टीम क्षेत्र में पहुंची। जहां उन्होंने जीटी रोड सर्विस लेन पर ओम पैलेस होटल राजेंद्र नगर एमफोरयू सिनेमा के पास ब्लू मून होटल, देव इन होटल, राजेंद्र नगर मदर डेयरी के पास औरचिड होटल, रायल ब्लू होटल, सनशाइन होटल, कम्फर्ट इन होटल, राम कृष्ण विहार में सनसाईन होटल को सील करने की कार्रवाई की गई।




