यति नरसिंहानंद के खिलाफ सड़कों पर उतरे मुस्लिम संगठन
Muslim organizations took to the streets against Yeti Narasimhanand

गाजियाबाद ब्यूरो। जूना अखाड़े के महामंडलेश्वर और डासना के देवी मंदिर के महंत यति नरसिंहानंद के खिलाफ शुक्रवार को प्रदेश के कई जिलों में प्रदर्शन किए गए। महंत के खिलाफ इस्लाम के पैगंबर मौहम्मद साहब पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने का केस दर्ज हुआ है। इसी टिप्पणी पर मुस्लिम संगठन गुस्से का इजहार करते हुए सड़कों पर उतर आए। महंत पर इस तरह के आपत्तिजनक भाषण देने के कई मामले पहले से दर्ज हैं।
ताजा मामला 29 सितंबर का है। महंत ने गाजियाबाद के हिंदी भवन में आयोजित एक कार्यक्रम में भाषण दिया था। इसमें उन्होंने मेघनाथ और कुंभकरण का पुतला जलाने को गलत बताया। इसके बाद मौहम्मद साहब पर टिप्पणी कर दी। इस भाषण का वीडियो वायरल होने पर पुलिस ने बृहस्पतिवार को केस दर्ज कर लिया। इसमें धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने की धारा लगाई गई है। इस पर महंत के खिलाफ एआईएमआईएम, जमीयत उलमा ए हिंद, मुस्लिम युवा मंच और कई अन्य मुस्लिम संगठन महंत की गिरफ्तारी की मांग लेकर सड़कों पर उतर आए हैं।




