यूपी के सुल्तानपुर में राहुल गांधी ने पूरा किया वादा, सिलाई मशीन देख खिला मोची का चेहरा

सुल्तानपुर/उत्तर प्रदेश। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने सुल्तानपुर में एक मोची से किए वादे को पूरा कर दिया है। उन्होंने इसके लिए चौबीस घंटे से भी कम का समय लिया। शुक्रवार को राहुल मोची चेतराम से मिले थे और उसका हाल जाना था। उसने मदद की अपील किया था। इस पर आज राहुल गांधी की ओर से उसे एक सिलाई मशीन मुहैया कराई गई है। इसको पाते ही उसका चेहरा खिल उठा है। ये मशीन लखनऊ से टीम लेकर पहुंची थी।
शुक्रवार को राहुल गांधी का काफ़िला लखनऊ जाते समय सुल्तानपुर से करीब 13 किमी दूर कूरेभार के विधायक नगर चौराहे पर पहुंचा। उन्होंने मोची की दुकान देखते ही गाड़ी रुकवाई और उतर कर सीधे चेत राम मोची के पास पहुंच गये। राहुल को चेतराम ने जब अपने बीच देखा तो उसकी खुशी का ठिकाना नहीं रहा। चेत राम की गुमटी पर वे 20 मिनट रुके। बातचीत की, सेल्फी ली और एक चप्पल सिलाया। चेत राम ने उन्हें कोल्ड ड्रिंक मंगा कर दिया तो राहुल ने उसे बांटकर पिया। फिर वापस अपने गंत्वय के लिए रवाना हो गए।
चेतराम मोची ने बताया कि जिस जूते को हम सिल रहे थे राहुल ने उसे छूकर देखा पूछा कैसे बनाते हैं। उन्होंने ये भी जाना कि घर का भरण पोषण कैसे चलता है। उसने मदद की अपील की थी। इसी क्रम में आज जब जूता सिलने के लिए उसके पास मशीन पहुंची तो उसकी खुशी का ठिकाना नहीं रहा। राहुल ने उसे कुछ कैश भी भेजा है।
वहीं चेतराम ने अपनी ओर से राहुल को दो जोड़ी जूते भेजे हैं। राहुल द्वारा चेत राम की मदद पर कांग्रेस के नपा प्रत्याशी रहे अधिवक्ता वरुण मिश्रा ने कहा कि राहुल ने मशीन देकर पूरे देश और समाज में संदेश देने का काम किया है कि वे गरीबो मजलूमो के साथ खड़े हैं। जिस तरह से उन्होंने सवेदनशीलता दिखाई है मुझे लगता है और नेताओं के लिए भी ये अनुकरणीय है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button