बीवी और बेटी से बात करने के बाद इंजीनियर ने मुंबई के अटल सेतु से लगा दी समुद्र में छलांग, देखें वीडि

मुंबई/एजेंसी। महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई में 38 वर्षीय इंजीनियर श्रीनिवासन कुरुतुरी ने अटल सेतु से समुद्र में कूदकर आत्महत्या कर ली। जानकारी के अनुसार, वह आर्थिक रूप से परेशान थे। अभी बॉडी रिकवर नहीं हो पाई है। इस मामले में उरण तालुका के न्हावा शेवा पुलिस स्टेशन में मामला दर्ज किया गया है। पुलिस सूत्रों के अनुसार, आत्महत्या से पहले उसने अपनी पत्नी और बच्ची से बात की थी, मगर किसी को अंदाजा नहीं था कि वह खुद की जान लेने वाला है।
अटल सेतु पर लगे सीसीटीवी वीडियो फुटेज से पता चलता है कि आत्महत्या की यह घटना बुधवार दोपहर 12.24 का है। अटल सेतु पर टाटा नेक्सन कार रुकती है। उसमें एक आदमी बाहर निकलता है और पुल की रेलिंग पर चढ़कर समुद्र में कूद जाता है। पुलिस के मुताबिक, श्रीनिवासन कुरुतुरी डोंबवली के रहने वाले थे। करीब 8 महीने पहले वह कुवैत से घर आए थे। मुंबई में उन्होंने कारोबार शुरु किया था। कारोबार में नुकसान होने से वह परेशान थे। इस कारण उन्होंने अटल सेतु के नवी मुंबई की तरफ जाने वाली लेन से समुद्र में छलांग लगा दी। पुलिस के मुताबिक, स्थानीय लोगों की मदद से इंजीनियर की तलाश की गई, मगर शव बरामद नहीं हुआ। बारिश और हाई टाइड के कारण खोज अभियान में दिक्कत आ रही है। चार मछली पकड़ने वाली नौकाओं और समुद्री सुरक्षा गार्डों की मदद से तलाश जारी है।
मीडिया रिपोर्टस के अनुसार, युवा इंजीनियर श्रीनिवास के परिवार में उनकी पत्नी और चार साल की बेटी है। आत्महत्या करने से पहले उन्होंने अपनी पत्नी और बेटी से फोन पर करीब एक घंटे तक बात की थी। कुवैत में रहने के दौरान भी श्रीनिवास ने 2023 में भी खुदकुशी की कोशिश की थी। तब उन्होंने बाथरूम में फिनाइल पीकर आत्महत्या करने की कोशिश की, मगर डॉक्टरों ने उन्हें बचा लिया। बता दें कि मुंबई ट्रांस हार्बल लिंक को अटल सेतु कहा जाता है और इससे कूदकर पहले भी कई लोग जान दे चुके हैं। कुछ दिन पहले ठाणे की एक महिला डॉक्टर ने अरब सागर में कूदकर जान दे दी थी। अटल सेतु का उद्घाटन इस साल जनवरी में हुआ था।




