बुलंदशहर डीएम चंद्र प्रकाश की कार से टकराई नीलगाय, कार के उड़े परखच्‍चे, बाल-बाल बचे

बुलंदशहर/उत्तर प्रदेश। बुलंशहर से हापुड़ की तरफ़ जा रहे डीएम चंद्र प्रकाश की कार के सामने नील गाय आने से सोमवार देर रात हादसा हो गया। नील गाय कार से टकराने के बाद उसके परखच्चे उड़ गए। घटना के समय डीएम कार में सवार थे। हादसे में डीएम, कार का ड्राईवर और अर्दली को चोटें आई है। डीएम को अंदरुनी चोटें आई है।
जानकारी के अनुसार, आईएएस चंद्र प्रकाश सिंह को लखनऊ जाना था। इसके लिए उन्‍हें हापुड़ से ट्रेन पकड़नी थी। वह अपने आवास से कार में सवार होकर देर रात करीब 12 बजे रवाना हुए थे। जब वह हापुड़ के हाफिजपुर थाना क्षेत्र में थे, हाईवे पर उनकी कार के सामने नील गाय आ गई। उससे टकराकर कार क्षतिग्रस्त हो गई। घटना में डीएम और कर्मचारी बाल-बाल बच गए। बताया जा रहा है कि घटना में उनके अर्दली और ड्राईवर को चोटें आई है। डीएम चंद्र प्रकाश सिंह अपनी ट्रेन से लखनऊ के लिए रवाना हो गए।
उधर, घटना की सूचना मिलने पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। हाफिज पुर कोतवाली प्रभारी का कहना है कि हादसे में कार क्षतिग्रस्त हुई है। घटना में डीएम को चोटें नहीं है। बता दें कि, डीएम चंद्र प्रकाश 2012 बैच के आईएएस है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button