गैस वेल्डिंग कंप्रेशर की टंकी फटने से मिस्त्री की मौत, तेज धमाके से इलाके में दहशत

इटावा/उत्तर प्रदेश। फर्नीचर कारखाने में तेज धमाके के साथ गैस वेल्डिंग कंप्रेशर की टंकी फटने से मिस्त्री की मौत हो गई। धमाका इतना जबरदस्त था कि आसपास के लोग दहशत में आ गए। कस्बा के मोहल्ला ब्रह्म नगर में स्थित एक कारखाने में शनिवार सुबह करीब 10 बजे गैस वेल्डिंग कंप्रेशर की टंकी फटने से कारखाना संचालक मनोज शर्मा (45) लहूलुहान हो गए।
अचानक धमाके की आवाज होने पर पास ही रह रहे परिजन व मोहल्लावासी घटना स्थल की ओर दौड़ पर और गंभीर रूप से घायल मनोज को आनन-फानन में निजी वाहन से इलाज के लिए सैफई मेडिकल कॉलेज ले गए। जहां डॉक्टर ने मनोज को मृत घोषित कर दिया।
घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल की। घटना स्थल का पहुंची पुलिस जांच पड़ताल के बाद कार्रवाई में जुट गई है। भाई चंदन शर्मा ने बताया कि मनोज फर्नीचर का काम करते थे, मोहल्ले में किराए के अहाते में कारखाना लगाए थे। कुछ दिन पहले कानपुर से कार्बेट की नई टंकी लाए थे। शनिवार सुबह उसी टंकी में कार्बेट लगाकर चेक करने के दौरान हादसा हो गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button