कानपुर में ग्राम समाज की जमीन पर निकला सफेद शिवलिंग, ग्रामीणों ने शुरू किया भजन

कानपुर/उत्तर प्रदेश। यूपी के कानपुर से एक हैरान करने वाली घटना सामाने आई है। गुरूवार को कानपुर के घाटमपुर में ग्राम समाज की जमीन पर सफेद रंग के पत्थर का शिवलिंग निकला है। ग्रामीणों ने शिवलिंग की पूजा-अर्चना और भजन-कीर्तन शुरू कर दिया। वहीं पर टेंट लगाकर ढ़ोल-नगाड़ों की थाप पर झूमते नजर आए। ग्राम प्रधान ने इस पर सवाल उठाए हैं। फिलहाल पुलिस पूरे घटनाक्रम की जांच कर रही है।
घाटमपुर कोतवाली क्षेत्र के पतारा कस्बा स्थित रघुनाथपुर गांव निवासी जहर सिंह गांव के किनारे बने मंदिर में प्रतिदिन पूजा करने के लिए जाते हैं। गुरूवार को जहर सिंह पूजा करके वापस लौट रहे थे। इसी दौरान उनकी नजर शिवलिंग जैसी आकृति पर पड़ी। उन्होंने इसकी जानकारी ग्रामीणों को दी। मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने खोदाई कर शिवलिंग को बाहर निकाला।
ग्रामीणों ने जब पानी और दूध से शिवलिंग को नहलाया, तो सफेद रंग के पत्थर का शिवलिंग निकला। शिवलिंग की पूजा करने के लिए गांव की महिलाएं जुट गईं। ग्रामीणों ने जिस स्थान से शिवलिंग निकाला था। उसी स्थान पर स्थापित कर पूजा-अर्चना और भजन-कीर्तन शुरू कर दिया। ग्रामीणों ने पंडित को बुलाकर विधिविधान से पूजा-अर्चना कराई। शिवलिंग निकलने की चर्चा रघुनाथपुर गांव के साथ ही आसपास के गांव में भी है। घाटमपुर एसडीएम यादुवेंद्र सिंह वैश्य के मुताबिक जानकारी जुटाने के लिए चौकी इंचार्ज को भेजा गया है। ग्राम प्रधान दीपू यादव ने बताया कि जहर सिंह ग्राम समाज की जमीन पर कब्जा करने की नियत रखता है। छह महीने पहले कब्जा कर रहा था। जिसमें लेखपाल को बुलाना पड़ा था। इसके उसने इसी जमीन पर शिवलिंग निकलने की बात कही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button