मध्य प्रदेश के टीकमगढ़ में नकली नोट बनाने का पुलिस ने किया भांड़ाफोड़

टीकमगढ़/मध्य प्रदेश। पुलिस कंट्रोल रूम ने सोमवार की दोपहर एक बड़ा खुलासा किया है। जतारा एसडीओपी अभिषेक गौतम ने बताया कि 12 मई 2024 को टीकमगढ़ जिले के बम्होरी कला पुलिस थाने के अंतर्गत आने वाले भगवंतपुर गांव से एक आवेदन आया। गौरी शंकर अहिरवार ने पुलिस को एक आवेदन दिया, जिसमें उसने बताया कि उसे गांव के ही दो लड़कों ने किराना सामान के ₹1100 नकली नोट दिए हैं। इसके बाद बम्होरी कला पुलिस ने अपराध दर्ज किया। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों देवेंद्र कुशवाहा और रूपेंद्र अहिरवार को गिरफ्तार किया है।
दोनों आरोपियों ने बताया है कि वह नकली नोट टीकमगढ़ से सटे निवाड़ी जिले के लुहारगुवा गांव के रहने वाले राकेश कुशवाहा से लेते हैं। सूचना के आधार पर टीकमगढ़ पुलिस ने निवाड़ी पुलिस से संपर्क करके लुहरगुवा गांव में छापामार कार्रवाई की। इस कार्रवाई में मुख्य आरोपी राकेश कुशवाहा को गिरफ्तार किया गया और उसके घर से प्रिंटर, 100 और 200 रुपए की 22000 रुपए नकली नोट जब्त किया गया है। तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया गया।
जतारा एसडीओपी अभिषेक गौतम ने बताया कि इस नकली नोट कांड का मुख्य आरोपी राकेश कुशवाहा एमपी ऑनलाइन के साथ क्युस्क बैंक गांव में चलाता है, जिसके पास ₹10000 के आसपास का एक प्रिंटर है। यहीं से इसके दिमाग में नकली नोट बनाने का आइडिया आया। उसने नकली नोट बनाना शुरू किया, जो धीरे-धीरे अपने गांव और आसपास के ग्रामीण अंचलों में चलाता रहा। लंबे समय से नकली नोट बनाने का कारोबार कर रहा था। उसकी रिश्तेदारी टीकमगढ़ जिले के भगवंतपुर गांव में थी, जहां पर उसने इन नोटों को चलाने का प्रयास किया और गांव के ही किराना स्टोर संचालक को अपने दो दोस्तों के साथ मिलकर नोट दिए। भगवंतपुरा के रहने वाले व्यक्ति ने पुलिस थाने में इसकी लिखित में शिकायत की और पुलिस ने पूरे मामले का खुलासा किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button