बारात में नेग को लेकर हुआ विवाद, अपमानित होने पर कर दी हत्या और भूसे में छुपाया शव

मिर्जापुर/उत्तर प्रदेश। मिर्जापुर जिले में नेग के बात को लेकर हुए विवाद युवक की चाकू गोदकर हत्या हुई थी। हत्या करने के बाद बारातियों ने शव को भूसे में छिपा दिया था। वहीं, मौके से फरार हो गए थे। कुछ ही दिनों बाद शव को पुलिस ने बरामद किया। घटना की जांच के बाद पुलिस ने खुलासा किया तो हैरान कर देने वाला तथ्य सामने आया। दरअसल, दूल्हे के दोस्त ने ड्राइवर बनाकर नेग मांगा था। नेग को लेकर घराती से विवाद हो गया। इससे नाराज होकर बारातियों ने युवक की चाकू गोदकर हत्या की थी और शव को भुसे में दबाकर चले गए। पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
ड्रमंडगंज थाना क्षेत्र के नौगवां गुरुवान गांव में 26 अप्रैल को शादी का आयोजन हुआ था। शादी में दूल्हे के दोस्त ने ड्राइवर बनकर नेग मांग लिया। इस दौरान बाराती अजय कुमार उम्र 21 वर्ष से विवाद हो गया। विवाद होने के बाद दूल्हे के दोस्त ने अपने दो साथियों के साथ मिलकर चाकू गोदकर हत्या कर दी। वहीं, शव को भूसे में छिपा दिया था। दो दिनों के बाद को पुलिस ने बरामद किया था। घटना का खुलासा करते हुए पुलिस ने दीपक गोंड निवासी मवईकलां, तुषार निषाद निवासी मुट्ठीगंज प्रयागराज व निखिल गोंड निवासी तिसेनतुला प्रयागराज को गिरफ्तार करके जेल भेज दिया।
घटना का खुलासा करते हुए एसपी नक्सली ओपी सिंह ने बताया कि हत्या का खुलासा करने के लिए एसपी ने टीम गठित किया था। इसके बाद हत्या का अनावरण हुआ है। बारात में विवाद होने के बाद अजय कुमार ने सबके सामने अपमानित किया था। वहीं, मारपीट भी की गई थी। बदला लेने की भावना से तीनों ने मिलकर अजय कुमार को मौत के घाट उतार दिया था। पुलिस ने घटना में आलाकत्ल चाकू को बरामद किया है। वहीं, आरोपियों को जेल भेज दिया गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button