तेलंगाना में आइसक्रीम में हस्तमैथुन कर बेचने वाला गिरफ्तार

वारंगल/तेलंगाना। वारंगल जिले में एक हैरान कर देने वाली घटना सामने आई है। यहां सड़क किनारे आइसक्रीम बेचने वाले एक शख्स ने ऐसा काम किया जिसे जानकर आपको घिन आएगी। उसकी यह घिनौनी हरकत सोशल मीडिया पर वायरल हो गई और शख्स को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। यह शख्स सड़क किनारे आइसक्रीम बेचता था। इस दौरान वह आइसक्रीम पर हस्तमैथुन करके प्रोडक्ट बेचता था। हालांकि आरोपी का कहना है कि उसने प्रोडक्ट पर हस्तमैथुन नहीं किया।
आरोपी की पहचान कालूराम कुरबिया के रूप में हुई है। वह राजस्थान का मूल निवासी है और तेलंगाना में आकर यहां आइसक्रीम बेचने का काम करता था। वह नेकोंडा इलाके में आंबेडकर केंद्र के पास वेडिंग जोन में आइसक्रीम बेचता था।
पुलिस ने बताया कि कालूराम आइसक्रीम बेचने के दौरान अपने आइसक्रीम ठेले की आड़ में हस्तमैथुन कर रहा था। सामने आइसक्रीम के प्रोडक्ट रखे थे, वह उसके ऊपर ही हस्तमैथुन कर रहा था। उसकी इस हरकत को कुछ दूरी पर मौजूद एक शख्स ने वीडियो में रेकॉर्ड कर लिया।
उस शख्स ने कालूराम कुरबिया का यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। वीडियो सामने आने के बाद पुलिस हरकत में आई और आइसक्रीम पर हस्तमैथुन करने वाले शख्स को हिरासत में ले लिया, उसकी आइसक्रीम के ठेले को भी जब्त कर लिया गया है। पुलिस ने बताया कि खाद्य निरीक्षक को भी बुलाया गया। उन्होंने आइसक्रीम के सैंपल कलेक्ट किए हैं। वहीं कालूराम के ऊपर सार्वजनिक स्थान पर अश्लील कृत्यों के लिए भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) की धारा 294 दर्ज की गई है।




