गुरुग्राम के ग्रीन बेल्ट में जली हुई बस से मिला एक व्यक्ति का शव, मृतक की नहीं हो सकी पहचान

गुरुग्राम। आईएमटी मानेसर थाना क्षेत्र के सेक्टर तीन में प्लॉट नंबर 56 के बाहर ग्रीन बेल्ट में तीन जली हुई बसें बरामद की गईं। मंगलवार सुबह जब इस क्षेत्र में लोगों की आवाजाही हुई तो इसकी जानकारी पुलिस के पास पहुंची।
सुबह दस बजे पुलिस को जांच के दौरान एक बस से एक व्यक्ति का शव भी मिला है। शव पूरी तरह जल चुका था। फिलहाल इसकी पहचान नहीं हो पाई है। एफएसएल, फिंगरप्रिंट व पुलिस की टीमें यहां पर जांच कर रही हैं।
साथ ही आसपास के लोगों से पूछताछ की जा रही है। बसों में आग कब और कैसे लगी। इसकी जानकारी जुटा जा रही है, सीसीटीवी फुटेज भी देखे जा रहे हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button