उत्तर प्रदेश के अमरोहा लोकसभा से सांसद कुंवर दानिश अली हुए लापता, शहर में पोस्टर किए गए चस्पा

अमरोहा/उत्तर प्रदेश। अमरोहा सांसद दानिश अली एक बार फिर चर्चाओं में आ गए हैं। हालांकि, इस बार अलग ही मामला सामने आया है। जिले भर में उनके विरोध में पोस्टर चस्पा कर दिए गए हैं। जिन पर लिखा है कि अमरोहा सांसद लापता… ढूंढ़ने वाले को इनाम मिलेगा। अभी यह स्पष्ट नहीं हो सका है कि इस तरह के पोस्टर चस्पा कराने वाला कौन है। लेकिन, पोस्टर पर अमरोहा वासी लिखा है।
उधर, सांसद की ओर से भी अभी तक कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है। लोकसभा चुनाव को लेकर चुनावी बिसात बिछने लगी है। विशेषकर अमरोहा सीट पर सांसद दानिश अली को लेकर चुनावी माहौल गरमाया हुआ है। रेलवे स्टेशन पर हुए कार्यक्रम में भारत माता की जय न बोलने के आरोपों में घिरने के बाद से लगातार दानिश अली चर्चाओं में रहे।
चाहे लोकसभा में भाजपा सांसद द्वारा उन पर की गई टिप्पणी का मामला हो या फिर बसपा से निलंबन। उसके बाद राहुल गांधी से मुलाकात और कांग्रेस की भारत जोड़ो न्याय यात्रा में शामिल होगा। चुनावी माहौल को गरमाता रहा है। इसके बाद से अमरोहा सीट से उनकी कांग्रेस से दावेदारी पुख्ता मानी जाने लगी है।
हालांकि, हाल ही अमरोहा आई कांग्रेस की भारत जोड़ो न्याय यात्रा के दौरान प्रदेश महासचिव सचिन चौधरी ने प्रेसवार्ता में एलान किया था कि यदि दानिश को कांग्रेस से टिकट मिलता है तो वह उन्हें चुनाव नहीं लड़ाएंगे। हालांकि, उन्होंने यह भी कहा था कि अभी दाशिन ने कांग्रेस की सदस्यता नहीं है। वह बाहरी हैं। पार्टी हाईकमान ही टिकट फाइनल करेगा।
जिसके बाद अलग माहौल नजर आ रहा है। सांसद दानिश अली भी अभी कुछ खुलकर नहीं बोल रहे हैं। इस बीच बृहस्पतिवार को अमरोहा, नौगांवा सादात, गजरौला और हसनपुर क्षेत्र में उनके विरोध में पोस्टर लगाए गए हैं। जिन पर लिखा है कि लापता, अमरोहा सांसद लापता लापता लापता, ढूंढ़ने वाले को इनाम मिलेगा। अमरोहा वासी। पोस्टर को लेकर जिले भर में तरह-तरह की चर्चाएं हो रही हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button