अंधेरी में बनेगी मुंबई की पहली अंडरग्राउंड मार्केट, दिल्ली के पालिका बाजार की तर्ज पर होगा नजारा

मुंबई/एजेंसी। फेरीवालों की समस्याओं को सुलझाने के लिए बीएमसी ने मुंबई में दिल्ली की तरह अंडरग्राउंड मार्केट बनाने का फैसला किया है। इस पायलट प्रॉजेक्ट के तहत हॉकर्स को बिजनेस करने के लिए जगह दी जाएगी। बीएमसी अंधेरी वेस्ट में गणपतराव आंब्रे उद्यान में मुंबई का पहला अंडरग्रांउड मार्केट बनाएगी। यहां पर अंधेरी वेस्ट के फेरीवालों को जगह दी जाएगी। इससे करीब 500 फेरीवालों को फायदा होगा।
पायलट प्रॉजेक्ट के तहत यह प्लाजा दो फ्लोर का बनाया जाएगा। इसमें एक प्लाजा हॉकर्स के लिए और दूसरा पार्किंग के लिए आरक्षित रखा जाएगा। उसके बाद दादर और सायन इलाके में भी अंडरग्राउंड प्लाजा बनाने की योजना है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button