‘राम नाम’ लिखते हुए जेल में बंद कैदी की मौत, डॉक्टर्स की टीम करेगी जांच

अशोक नगर/मध्य प्रदेश। जिला जेल में आजीवन कारावास की सजा काट रहे एक 36 वर्षीय कैदी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। कैदी को उपचार के लिए अस्पताल लाया गया था। जहां डॉक्टरों ने कैदी को मृत घोषित कर दिया। इसके बाद जेल प्रबंधन द्वारा मृतक कैदी के परिजनों को घटना की सूचना दी गई और फिर डॉक्टर के पैनल से मृतक कैदी का पीएम कराया गया।
मध्य प्रदेश के अशोकनगर स्थित जिला जेल में शुक्रवार की सुबह लगभग 6:00 बजे एक कैदी की मौत हो गई। जिसके बाद कैदी को उपचार के लिए जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां उसे डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। मृतक कैदी का नाम राजेंद्र पिता हरलाल उम्र 36 वर्ष बताई जा रही है। जेलर के मुताबिक कैदी जेल में पहले से बंद था, लेकिन नवंबर माह मे उसे आजीवन कारावास की सजा सुनाई गई थी।
ऐसे में वह शुक्रवार की सुबह प्रतिदिन की तरह अपनी एक पुस्तक में राम नाम लिख रहा था। इसी दौरान उसके सीने में दर्द हुआ, जिसके बाद जेल के ड्यूटी डॉक्टर ने कैदी को देखा और उसे तुरंत जिला अस्पताल ले जाने को कहा गया। इसके बाद उसे तुरंत एंबुलेंस से जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां पर डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। बाद में मृतक कैदी के परिजनों को मामले की सूचना दी गई और फिर डॉक्टर की एक पैनल बनाकर मृतक कैदी का पीएम करवाया गया।
इस दौरान जेल प्रबंधन ने बताया कि कैदी कई सालों से जेल में राम नाम के शब्द पुस्तक में लिखना था। ऐसे में कैदी द्वारा हजारों राम नाम के शब्द वह पुस्तकों में लिखकर फुल कर चुका था और यह उसकी नियमित दिनचर्या थी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button