मुन्‍ना बजरंगी के शूटर रहे अमन सिंह की धनबाद जेल में हत्‍या, पूर्वांचल में था दबदबा

अंबेडकर नगर/उत्तर प्रदेश। यूपी के अंबेडकर नगर के कुख्यात शूटर अमन सिंह की धनबाद जेल में हत्या हो गई है। रविवार दोपहर 3 बजे अमन सिंह को 10 गोलियां मारी गई। अमन सिंह धनबाद के पूर्व डिप्‍टी मेयर की हत्‍या के मामले में वहां जेल में बंद था। कुख्‍यात बदमाश मुन्‍ना बजरंगी के लिए भाड़े पर हत्‍या करने वाला शूटर अमन सिंह राजेसुल्‍तानपुर थाना क्षेत्र के जगदीशपुर कादीपुर गांव का रहने वाला था। अमन के करीबी आशीष रंजन और छोटू ने उसकी हत्या की जिम्मेदारी ली है।
गौरतलब है कि अमन सिंह का पूर्वांचल में खासा दबदबा था। 2010 में उसने जमीनी विवाद में अपने गांव के पूर्व प्रधान की दिनदहाड़े हत्‍या कर दी थी। फैजाबाद के चर्चित कैश वैन लूटकांड में भी उसका नाम सामने आया था। इसके अलावा फैजाबाद के होटल मालिक की हत्या में भी अमन का नाम सामने आया था। धनबाद के पूर्व डिप्टी मेयर नीरज सिंह की हत्या के चलते वह जेल में बंद था। अमन सिंह पर अंबेडकर नगर में जानलेवा हमले के मुकदमे के अलावा अयोध्‍या में तीन और सुल्‍तानपुर में दो मामले दर्ज हैं।
कहा जाता है कि अमन सिंह मुन्‍ना बजरंगी के लिए काम करता था। वर्ष 2016 में पत्रकार करुण मिश्र हत्‍याकांड में मुख्‍य शूटर के रूप में अमन सिंह का नाम सामने आया था। उस समय वह गिरफ्तार हुआ था। 2018 में जमानत मिलने के बाद वह बाहर आया। इसके बाद मुन्‍ना बजरंगी के कहने पर धनबाद के पूर्व डिप्‍टी मेयर नीरज सिंह की गोली मारक हत्‍या कर दी। उस समय धनबाद के एक भाजपा विधायक पर आरोप लगा कि उन्‍होंने मुन्‍ना बजरंगी को नीरज सिंह की हत्‍या के लिए एक करोड़ की सुपारी दी थी। हत्‍याकांड के बाद अमन फरार हो गया था। बाद में एसटीएफ ने उसे बनारस से पकड़ा और धनबाद जेल भेज दिया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button