गाजियाबाद में वैशाली मेट्रो स्टेशन से नीचे कूदकर बुजुर्ग ने दी जान, पुलिस जांच में जुटी

गाजियाबाद। दिल्ली एनसीार से सटे वैशाली मेट्रो स्टेशन पर बुजुर्ग के आत्महत्या करने की खबर सामनेआई है। मिली जानकारी के मुताबिक, कौशांबी थाना क्षेत्र के वैशाली मेट्रो स्टेशन से एक बुजुर्ग ने नीचे कूद कर आत्महत्या कर ली है। घटना दोपहर करीब 2:15 बजे की है। सूचना के बाद पुलिस मौके पर जांच कर रही है।
वैशाली मेट्रो स्टेशन से कूदकर आत्महत्या करने वाले बुजुर्ग की पहचान 55 वर्षीय मुकेश जैन निवाड़ी पीएल शर्मा रोड़ लालकुर्ती मेरठ के रूप में हुई है। परिवार के लोग कौशाम्बी थाने पहुंचे हैं। अभी परिजन पोस्टमार्टम कराने पर विचार कर रहे हैं।
पुलिस की टीम सीसीटीवी कैमरे की फुटेज खंगाल रही है। फोरेंसिक टीम ने मौके से साक्ष्य एकत्र किए हैं। साथ ही पुलिस शिनाख्त के प्रयास में जुटी है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button