महाराष्‍ट्र के ठाणे जिले में नाबालिग लड़की से बार-बार गैंगरेप

ठाणे\महाराष्‍ट्र। महाराष्‍ट्र के ठाणे जिले में गैंगरेप की सनसनीखेज घटना सामने आई है। दो दिन पहले भिवंडी तालुका में सात दर‍िंदों ने 15 साल की नाबालिग लड़की के साथ गैंगरेप क‍िया था। इसके बाद अब शाहपुर तालुका के एक गांव के पांच दर‍िंदों ने 15 साल की नाबालिग लड़की के साथ सामूहिक बलात्कार किया है। चौंकाने वाली बात यह है कि पुलिस जांच में पता चला है कि पांचों आरोपियों में से चार नाबालिग हैं। फ‍िलहाल पुलिस पांचों आरोपियों की तलाश कर रही है।
पुलिस सूत्र के मुताबिक, 15 साल की नाबालिग पीड़िता अपने परिवार के साथ शाहपुर तालुका के एक गांव में रहती है। सितंबर 2023 से एक ही गांव के पांच दर‍िंदों की पीड़िता पर बुरी नजर थी। उसी महीने गणपति विराजमान होने से पहले गांव के पांच दबंग पीड़िता के घर में घुस आए और नाक-मुंह दबाकर उसे उठाकर जबरन घर के पास खेत के पास ले गए। इसके बाद पांचों ने पीड़िता के साथ बारी-बारी से रेप किया। इस घटना से पीड़िता डर गई और बदनामी के डर से घटना के बारे में किसी को नहीं बताया। इससे दर‍िंदों का हौसला बढ़ गया। इसके बाद पांचों लगातार दुष्कर्म कर रहे थे।
बार-बार गैंगरेप
वहीं बार-बार हो रही गैंगरेप की घटनाओं से जब पीड़ित लड़की की पीड़ा असहनीय होने लगी तो 17 अक्टूबर को वही पांच लोग उसे जबरन खेत के पास ले गए और उसके साथ फ‍िर गैंगरेप किया। इधर इस घटना के बाद जैसे ही पीड़िता के परिवार को जानकारी मिली तो उसकी मां पीड़िता को लेकर 18 अक्टूबर को शाहपुर थाने पहुंची। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस ने पीड़िता की मां की शिकायत के आधार पर पांचों के खिलाफ आईपीसी की धारा 376, (2), (ए) 376 (डी) और पॉक्सो की धारा 4, 6 के तहत मामला दर्ज कर लिया है। उनकी तलाश शुरू कर दी।
चार आरोपी नाबाल‍िग
इस बारे में जब शाहपुर पुलिस स्टेशन के वरिष्ठ पुलिस इंस्‍पेक्‍टर अनंत पारद से संपर्क किया गया, तो उन्‍होंने बताया क‍ि पांच लोगों के खिलाफ पोक्सो अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है और पांच में से चार आरोपी नाबालिग हैं। उन्होंने कहा कि इन पांचों लोगों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की दो टीमें रवाना कर दी गई हैं और जल्द ही उन्हें हिरासत में लेकर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button