पत्नी के दूसरे मर्द के साथ थे अवैध संबंध, पति को पता चला तो उतार दिया मौत के घाट

सोनीपत/हरियाणा। सोनीपत जिले से एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। जहां एक महिला ने अपने प्रेमी के साथ मलकर पति को मौत के घाट उतार दिया। मामले का खुलासा एक साल बाद हुआ। पुलिस ने महिला और उसके प्रेमी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने दोनों आरोपियों को कोर्ट में पेश कर दो दिन के डिमांड कर लिया है। पुलिस अब रिमांड के दौरान आरोपियों से पूछताछ करेगी और क्राइम सीन को रिक्रेट करवाएगी।
जानकारी के अनुसार, पिछले साल 10 जुलाई को एक शख्स का शव गांव अगवानपुर के नाले के पास मिला था। मृतक के हाथ और बंधे हुए थे। सूचना के बाद गनौर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर सोनीपत के नागरिक अस्पताल के शव गृह में रखवा दिया गया था। मृतक शख्स की पहचान दिल्ली अल्लीपुर की दयाल मार्केट निवासी प्रीतम प्रकाश के रूप में हुई थी। पुलिस को मामले में एक साल बाद बड़ी सफलता लगी है।
पुलिस ने इस ब्लाइंड मर्डर केस को सुलझाते हुए मृतक की पत्नी सोनिया और उसके प्रेमी रोहित को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार आरोपियों से पछताछ में खुलासा हुआ कि रोहित और सोनिया के अवैध संबंध थे। सोनिया और उसके पति प्रीतम प्रकाश की अनबन रहती थी। सोनिया ने ही प्रीतम प्रकाश को गनौर बुलाया था और इस हत्याकांड को अंजाम दिया गया था। लेकिन मृतक प्रीतम प्रकाश का फोन सोनिया ने अपने प्रेमी रोहित को दे दिया था।
फोन की लोकेशन गांव जाजी आने के बाद पुलिस को शक हुआ और मामले में जांच आगे बढ़ी। जिसके बाद पुलिस ने सोनिया और उसके प्रेमी रोहित को गिरफ्तार कर लिया है और कोर्ट में पेश कर दो दिन के रिमांड पर लिया गया है। मामले में जानकारी देते हुए एसीपी ऋषिकांत ने बताया कि गनौर थाना पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है,आरोपी महिला सोनिया और उसका प्रेमी रोहित हैं,दोनों ने बीती 10 जुलाई 2024 को प्रीतम प्रकाश नाम के शख्स की हत्या कर शव को गांव अगवानपुर के पास फेक दिया था,महिला सोनिया मृतक शख्स प्रीतम प्रकाश की पत्नी है और उसने अपने प्रेमी के साथ मिलकर हत्या की थी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button