इंटेलिजेंस ब्यूरो (आईबी) में निकली 10वीं पास के लिए बंपर भर्तियां, 55000 है सैलरी

नई दिल्ली/एजेंसी। देश में बहुत से लोग है जो सरकारी नौकरी की तलाश में है। इसी के चलते अब खुफिया विभाग में नौकरी की इच्छा रखने वाले उम्मीदवारों के लिए अच्छी खबर है जहां इंटेलिजेंस ब्यूरो द्वारा अब असिस्टेंट सिक्योरिटी मोटर ट्रांसपोर्ट (ड्राइवर) और मल्टी टास्किंग स्टाफ (एमटीएस) के पदों पर योग्य उम्मीदवारों से आवेदन मांगे गए हैं।
बता दें कि इस भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया इस महीने यानि 14 अक्टूबर से शुरू हो गयी है और अब इच्छुक और योग्य उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट mha.gov.in से सीधा आवेदन कर सकते हैं। वही उम्मीदवार ऑनलाइन आवेदन फॉर्म अगले महीने 13 नवंबर 2023 तक भर सकते हैं। साथ ही IB भर्ती 2023 का नोटिफिकेशन पीडीएफ फॉर्मेट में वेबसाइट पर उपलब्ध है।
वही अब इस भर्ती अभियान के जरिए कुल 677 पदों को पूरे तरीके से भरा जाएगा, जिसमें सिक्योरिटी असिस्टेंट-मोटर ट्रांसपोर्ट के 362 पद और मल्टी टास्किंग स्टाफ के ही पूरे 315 पद शामिल हैं, आईबी भर्ती 2023 के लिए जनरल, ओबीसी और ईडब्ल्यूएस वर्ग के उम्मीदवारों को 500 रुपये आवेदन शुल्क देना होगा। एसएससी, एसटी,दिव्यांग और महिला वर्ग के उम्मीदवारों के लिए सिर्फ 50 रुपये है।
उम्र कि बात करे तो सिक्योरिटी असिस्टेंट के लिए उम्मीदवार की न्यूनतम उम्र 18 साल और अधिकतम उम्र 27 साल होनी अनिवार्य है। वहीं एमटीएस के लिए उम्मीदवार की न्यूनतम उम्र 18 साल और अधिकतम 25 साल होनी अनिवार्य है। साथ ही अधिकतम आयु सीमा में आरक्षित वर्ग को ही सरकार के नियमों के अनुसार छूट मिलेगी।
वही बात करे शिक्षा कि तो मान्यता प्राप्त संस्थान या स्कूल शिक्षा बोर्ड से 10वीं की परीक्षा पास होना अनिवार्य है और इसके साथ ही स्थानीय भाषा में भी किसी का ज्ञान हो। साथ ही असिस्टेंट सिक्योरिटी मोटर ट्रांसपोर्ट (ड्राइवर) पद के लिए भी उन्हें भारी वाहन चलाने का ड्राइविंग लाइसेंस होना अनिवार्य है और ड्राइविंग का एक साल का अनुभव भी होना चाहिए।




