लड़कियों के साथ मंदिर में घूम रहे थे धर्म विशेष के युवक, लोगों ने कपड़े उतरवाकर पीटा

छतरपुर,(मध्यप्रदेश)। छतरपुर जिले में कुछ लड़कों के साथ मारपीट का वीडियो वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में कुछ लड़कियां-लड़कों के सहयोग से आरोपी युवकों को पीटते हुए दिखाई दे रहीं हैं। वीडियो में पहले लड़कों के कपड़े उतरवाए गए उठक- बैठक लगवाई गई और फिर उन्हें थप्पड़ मारे गए। वीडियो शहर के कोतवाली थाना क्षेत्र के हनुमान टोरिया का बताया जा रहा है।
धर्म विशेष के युवकों पर मंदिर में अश्लील करने का आरोप
जिन युवकों के साथ मारपीट की जा रही वह सभी मुस्लिम है और उन पर आरोप है कि वे हिंदू दलित समुदाय की बच्चियों को बहला फुसलाकर मंदिर घूमने पाए थे और उनके साथ अश्लील हरकतें कर रहे थे। जिसके बाद मंदिर परिसर के कुछ लोगों ने पकड़ लिया और पूछताछ शुरू कर दी। पहले युवक अपना नाम नहीं बता रहे थे, जब उनसे सख्ती से पूछा गया तो उन्होंने बताया की वे मुस्लिम समुदाय के है और उनके साथ आई लड़कियां अहिरवार समाज की हैं।
हैरानी की बात तो ये है कि लड़कियों में एक की उम्र 10 साल है, वीडियो में देख जा सकता है कि लड़कों से पूछताछ उठक बैठक और उनकी शर्ट उतरवाई जा रही है, साथ ही उनके साथ आई लड़कियों को भी लोग डांट रहे हैं।
लड़कों के कपड़े उतरवाकर लड़कियों ने की पिटाई
वायरल वीडियो में कुछ लड़कियों की आवाज सुनाई दे रही है तो कुछ लड़कियां आरोपी लड़कों को थप्पड़ मारते हुए दिखाई दे रही है। उनका सहयोग पास खड़े कुछ लड़के कर रहे है, मारपीट करने वाली लड़कियां कौन है और आरोपी लड़के कहा के रहने वाले है, फिलहाल इस बात का पता नहीं लग सका है। वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है, लेकिन पुलिस में संबंधित मामले को लेकर कोई शिकायत नहीं की गई है।




