संजय निषाद ने भगवान राम से की मोदी की तुलना, विपक्ष पर बोला हमला

अयोध्या,(उत्तर प्रदेश)। अयोध्या पहुंचे कैबिनेट मंत्री संजय निषाद ने मोदी की तुलना भगवान श्रीराम से कर डाली। निषाद पार्टी स्थापना दिवस पर शनिवार को संजय निषाद अयोध्या पहुंचे। इस दौरान उन्होंने विपक्ष पर जमकर हमला बोला।
संजय निषाद ने कहा कि अयोध्या में भगवान राम और निषाद राज की प्रतिमा लग रही है तो उसका स्वागत है। पिछली सरकारों ने निषाद मछुआ समुदाय को हाशिए पर रखा था। निषाद राज के वंशज को जिस तरह से भगवान राम ने गले लगाया था, उसी तरह से पीएम मोदी ने संजय निषाद को गले लगाया है। निषाद राज के वंशजों को पिछली सरकारें बिकाऊ और दारु पीने वाले कहते थे।
उन्होंने कहा कि हमारी 18 फीसदी आबादी है। हम सीट के लिए नहीं जीत के लिए लड़ते हैं। भगवान राम और निषाद राज ने जीत के लिए काम किया था। हम लोग भी जीत के लिए कम कर रहे हैं। कहा कि एनडीए इस बार 330 पार सीटें जीतेगी। एनडीए की सरकार भोजन भरी थाली है। हम लोग रणनीति के तहत काम करते हैं। योगी ने जिस तरह से विधानसभा और विधान परिषद दोनों में निषाद पार्टी का ध्यान रखा, उसी तरह से लोकसभा चुनाव में भी निषाद पार्टी का प्रतिनिधित्व भोजन भरी थाली से किया जाएगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button