शिव मंदिर में बड़ा हादसा, टीन शेड पर गिरा बिजली का तार, करेंट लगने से कई श्रद्धालु घायल

रीवा,(मध्य प्रदेश)। रीवा जिले के लौर में देवतालाब मंदिर में करेंट फैलने से कई श्रद्धालु इसकी चपेट में आ गए। सावन सोमवार होने के चलते काफी संख्या में श्रद्धालु दर्शन करने पहुंचे थे जहां पर बिजली का तार टूटकर टीन सेट के ऊपर जा गिरा। इसके बाद मौके पर हड़कंप मच गया इसकी चपेट में आकर कई श्रृद्धालु घायल हो गए।
घटना की जानकारी लगने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने बचाव कार्य शुरू किया और घायलों को रीवा, मऊगंज सहित आस पास के अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। हालांकि घायलों की स्थित सामान्य बताई जा रही है किसी के हताहत होने की खबर नहीं है।
रीवा जिले के देवस्थल कहे जाने वाले देवतालाब में सोमवार को उस समय हड़कंप मच गया, जब मंदिर परिसर में करंट फैल गया और कई लोग इसकी चपेट में आ गए। विद्युत पोल से टूटकर तार मंदिर परिसर में लगे टीन सेट के ऊपर गिर गया था, जिससे करंट फैल जाने से कई लोग उसकी चपेट में आ गए थे। सावन मास का चौथा सोमवार था, जिसके चलते देवतालाब शिव मंदिर में श्रद्धालुओं की काफी भीड़ थी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button