लालू यादव के परिवार की 6 करोड़ की संपत्ति जब्त

पटना,(एजेंसी)। आरजेडी प्रमुख लालू यादव और उनके परिवार को बड़ा झटका लगा है। ईडी ने लालू यादव और उनके परिवार की संपत्ति अटैच किया है। इसमे गाजियाबाद और बिहार की संपत्ति शामिल है। जानकारी के अनुसार, ईडी ने पटना स्थित बिहटा, महुआबाग, दानापुर में संपत्ति को अटैच किया है। इसके अलावा ईडी ने यूपी में लालू यादव की बेटी हेमा यादव की संपत्ति को अटैच किया है। खबर है कि ईडी ने बहुचर्चित तेजस्वी यादव के दिल्ली स्थित ‘डी ब्लॉक’ वाली प्रॉपर्टी को भी अटैच किया है।
तिसरी बार ईडी ने अटैच की लालू यादव की संपत्ति
प्रवर्तन निदेशालय ने लालू यादव और उनके परिवार की संपत्ति तिसरी बार अटैच किया है। इस बार उनकी गाजियाबाद और बिहार की भी संपत्ति शामिल है। पटना जिले के बिहटा, महुआबाग और दानापुर की संपत्ति को ईडी ने अटैच किया है। इसके अलावा लालू यादव की बेटी हेमा यादव की संपत्ति को भी प्रवर्तन निदेशालय ने अटैच किया है।
लैंड फॉर जॉब मामले में ईडी का शिकंजा
बताया जा रहा है कि जमीन के बदले नौकरी देने के मामले में प्रवर्तन निदेशालय ने लालू परिवार पर शिकंजा कसा है। ईडी ने बिहार के डिप्टी सीएम और लालू यादव के छोडे बेटे तेजस्वी यादव के दिल्ली स्थित ‘डी ब्लॉक’ वाली प्रॉपर्टी को भी अटैच किया है। जानकारी के अनुसार, अटैच संतत्तियों की कीमत 6 करोड़ 2 लाख रुपये आंका गया है। हालां कि बाजार मूल्य इससे कई गुना अधिक है।
गौरलतब है कि 10 मार्च 2023 को लालू यादव के 15 ठिकानों ईडी ने एक साथ छापेमारी की थी। उस वक्त लालू यादव के रिश्तेदारों के घरों की भी तलाशी ली गई थी। तेजस्वी यादव के दिल्ली स्थित न्यू फ्रेंडस कॉलोनी स्थित बंगले पर ईडी ने छापा मारा था। उस वक्त तेजस्वी यादव और उनकी पार्टी आरजेडी ने कई आरोप लगाए थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button