शादी का झांसा देकर 2 साल तक रेप, आरोपी डॉक्टर को घसीटते ले गई पुलिस

गया,(बिहार)। बिहार के अनुग्रह नारायण मगध मेडिकल कॉलेज अस्पताल में एक डॉक्टर पर दुष्कर्म का गंभीर आरोप लगा है। डॉक्टर पर शादी के नाम पर झांसा देकर दो साल तक यौन शोषण का गंभीर आरोप लगा। जिसके बाद मुजफ्फरपुर की पुलिस गया के मगध मेडिकल अस्पताल में आरोपी को गिरफ्तार करने पहुंचीं। इस दौरान जमकर हंगामा देखने को मिला। फिर हाई वोल्टेज ड्रामे में पुलिस आरोपी डॉक्टर को घसीटते हुए अपने साथ ले गई।
2 घंटे चला हाई वोल्टेज ड्रामा
बताया जा रहा कि गया के मगध मेडिकल कॉलेज सह अस्पताल में मुजफ्फरपुर पुलिस जब आरोपी डॉक्टर को पकड़ने गई तो वो अधीक्षक के चेंबर में छिप गया। करीब दो घंटे की मशक्कत के बाद मुजफ्फरपुर पुलिस फरार आरोपी चिकित्सक को गिरफ्तार करने में सफल रही। आरोपी डॉक्टर मगध मेडिकल कॉलेज सह अस्पताल के शिशु विभाग में कार्यरत अतुल शेखर है।
अधीक्षक के चेंबर से खींच कर ले गई पुलिस
मुजफ्फरपुर जिले के अहियापुर थाना स्थित रहने वाली एक पीड़िता ने शिकायत दर्ज कराई। जिसके बाद गुरुवार को मगध मेडिकल कॉलेज सह अस्पताल में पुलिस पहुंची। बताया गया कि वह एमबीबीएस की तैयारी कर रही थी इसी दौरान मुजफ्फरपुर एसकेएमसीएच अस्पताल में कार्यरत डॉक्टर अतुल शेखर से दोस्ती हुई थी। दोस्ती के बाद दोनों में नजदीकियां बढ़ी और प्यार में बदल गया। पीड़िता का आरोप है कि चिकित्सक ने मेरे साथ शादी के नाम पर झांसा देकर 2 वर्षों तक दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया। शादी तक बात आई तो फिर मुकर गया।
आखिर क्या है पूरा मामला
पीड़िता ने बताया कि आरोपी डॉक्टर अतुल शेखर 2 सालों से शादी के नाम पर झांसा देकर यौन उत्पीड़न करता रहा। जब बात शादी तक आई तो ट्रांसफर करा कर गया भाग गया। 2 घंटे के कड़ी मशक्कत के बाद मुजफ्फरपुर पुलिस टीम ने दुष्कर्म के आरोपी डॉक्टर अतुल शेखर को पकड़ा। मुजफ्फरपुर की पुलिस ने मगध मेडिकल अधीक्षक के चेंबर से गिरफ्तार कर अपने साथ घसीटते हुए साथ ले गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button