हरियाणा के आईएएस ने पेश की मिसाल, आंगनबाड़ी केंद्र के प्ले स्कूल में कराया बेटी का एडमिशन

रेवाड़ी,(हरियाणा)। मिशनरी और कॉन्वेंट स्कूल के पीछे भागने वाले अभिभावकों के लिए यह खबर कुछ प्रेरित करने वाली हो सकती है। रेवाड़ी के उपायुक्त मोहम्मद इमरान रजा और उनकी पत्नी डॉ़ सदफ माजिद ने झाड़सा के आंगनबाड़ी केंद्र के प्ले स्कूल में अपनी बेटी का एडमिशन कराकर यह प्रेरणा दी है। उनकी तीन साल की बेटी यहां अन्य बच्चों के साथ घुल मिलकर जिंदगी का पाठ पढ़ रही है। मोहम्मद इमरान रजा नगर निगम मानेसर के पूर्व आयुक्त भी रहे हैं।
बेटी का एडमिशन कराया
महिला एवं बाल विकास विभाग की जिला कार्यक्रम अधिकारी नेहा दहिया ने बताया कि वर्तमान समय में जब अधिकतर अभिभावक अपने बच्चों का एडमिशन किसी बड़े प्ले स्कूल में कराते हैं। ऐसे समय में रेवाड़ी के उपायुक्त ने अपनी बेटी का एडमिशन सरकारी आंगनबाड़ी केंद्र में कराकर एक सराहनीय पहल की है। उन्होंने बताया कि शुक्रवार को मोहम्मद इमरान रजा की धर्मपत्नी डॉ़ सदफ माजिद ने स्कूल में अपनी बेटी का एडमिशन कराया ताकि वह यहां बाकी बच्चों के साथ घुले-मिले, पढ़े-लिखे, खेले-कूदे और आगे बढ़े।
आंगनबाड़ी केंद्र की कार्यशैली के बारे में जाना
उन्होंने बताया कि माजिद ने इस दौरान आंगनबाड़ी केंद्र के स्टाफ से केंद्र की कार्यशैली के बारे में जाना। नेहा दहिया ने कहा कि उनकी इस पहल से न केवल आंगनबाड़ी केंद्रों में बच्चों की संख्या में इजाफा होगा, बल्कि यह उन लोगों के लिए सीख होगी जो सरकारी स्कूलों व आंगनबाड़ी को कम आंकते हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button