बाबा बागेश्वर का गाजियाबाद का कार्यक्रम हुआ रद्द, नोएडा में भी अटका रोड़ा

गाजियाबाद/ नोएडा। शनिवार की देर रात से हो रही झमाझम बारिश से बाबा बागेश्वर की श्रीमद भागवत कथा के आयोजन में रोड़ा अटका दिया है। गाजियाबाद आयोजित होने वाले कार्यक्रम को रद्द कर दिया गया है, वहीं नोएडा में होने वाले कार्यक्रम को लेकर भी असमंजस की स्थिति बनी हुई है। नोएडा के कार्यक्रम स्थल में भारी मात्रा में पानी भरा हुआ है।
आपको बता दें कि भारतीय मौसम विभाग ने दिल्ली एनसीआर में दो दिन तक भारी बारिश की संभावना व्यक्त की है। बाबा बागेश्वर का गाजियाबाद में भी कार्यक्रम का आयोजन किया गया था लेकिन गाजियाबाद के रामलीला ग्राउंड में पानी भर गया है। इस कारण रामलीला मैदान कवि नगर में 9 जुलाई को आयोजित होने वाला धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री का कार्यक्रम स्थगित कर दिया गया है। आयोजक मंडल के नवनीत प्रिया दास, अनिल सांवरिया, गौरव गर्ग, संजीव गुप्ता, बालकिशन गुप्ता, अनुज मित्तल, अनिल और अशोक भारतीय ने बताया कि भविष्य में महाराज से समय लेकर पुनः कार्यक्रम की तारीख की घोषणा की जाएगी। कोई जनता, भक्त और श्रद्धालु कवि नगर रामलीला ग्राउंड में नहीं पहुंचे। आयोजकों ने असुविधा के लिए खेद प्रकट किया है।
नोएडा स्थित कथा स्थल पर भारी मात्रा में पानी भरा हुआ है। हालांकि पानी निकालने के लिए कार्य किया जा रहा है। कथा स्थल पर कर्मचारियों द्वारा लगातार पानी निकासी के लिए अनेकों प्रयास किए जा रहे हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button