गाजियाबाद स्टेशन पर पटरी से उतरी ट्रेन, लोगों में मचा हड़कंप; टला बड़ा हादसा

गाजियाबाद। गाजियाबाद रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर एक पर मंगलवार दोपहर को बड़ा हादसा होते-होते बच गया। आज यहां दोपहर में ईएमयू ट्रेन पटरी से उतर गई। स्टेशन अधीक्षक केके त्यागी ने बताया है कि ईमयू चिपयाना स्थित लोको शेड की ओर जा रही थी, उसी वक्त पटरी से उतर गई। यह गनीमत रही कि पटरी से उतरते समय आसपास कोई नहीं था और किसी बड़ी गाड़ी का आवागमन भी नहीं था। इसी के चलते बड़ा हादसा होने से टल गया। रेलवे अभियंताओं की टीम ने ट्रेन को लोको कार शेड में मरम्मत के लिए भेजा दिया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button