नर्मदा नदी में दिखा ‘अनोखा चमत्कार’, शंकरजी के सामने तैरने लगा 5 किलो का पत्थर

जबलपुर,(मध्य प्रदेश)। कहते हैं जिन पर भगनाग राम की कृपा होती है वो पत्थर भी नदी में तैरने लगते हैं। कुछ ऐसा ही नजारा शनिवार को मध्यप्रदेश के जबलपुर जिले में दिखाई दिया। यहां नर्मदा नदी के जिलहरी घाट में अचानक पत्थर नदी में डूबने की जगह तैरने लगे। जैसे ही पत्थर के नदी में तैरने की खबर मिली लोगों की भीड़ जमा हो गई। लोग इस पत्थर को देखकर प्रमाण करने के लिए नदी में उतरने लगे। तैरते हुए पत्थर को देखने, छूने और वीडियो बनाने के लिए होड़ मच गई। देखते ही देखते घाट पर तैराकी करने आए सैंकड़ों लोग उस पत्थर को अजूबा समझकर उसे देखने लगे। नित्य तैराकी मंडल के सदस्य शंकर श्रीवास्तव ने बताया जब वह घाट में नहा रहे थे तभी उनकी नजर तैरते हुए पत्थर पर पड़ी। उन्होंने वहां मौजूद लोगों को ही इसकी जानकारी दी। फिर तैराकर उसे दिखाया। उन्होंने बताया ये पत्थर केवल रामेश्वरम व उसके आसपास के क्षेत्रों में ही दिखाई देते हैं। नर्मदा तटों के किनारे ऐसे पत्थरों के मिलने की अभी तक कोई जानकारी सामने नहीं आई है।
उन्होंने बताया कि शायद कोई रामेश्नरम यह पत्थर लेकर आया होगा, जो यहां रखकर गया है। पत्थर करीब 5 किलो वजनी है, जो दो टुकड़ों में मंदिर के पास रखा था। जिलहरी घाट में मौजूद युवाओं ने तत्काल अजूबा लग रहे पत्थर के वीडियो व रील्स बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिए। वहीं, कुछ ने अपने परिजनों व रिश्तेदारों को वीडियो फोटो सेंड कर उन्हें इसकी जानकारी दी।
वहीं, मौके पर मौजूद नाविकों का कहना है कि कुछ लोग शनिवार सुबह तैराकी करने जिलहरी घाट आए थे। वही पत्थर लेकर आए थे। फिलहाल अभी पत्थर जिलहरी घाट में नहीं है। लोग दूर-दूर से जिलहरीघाट अद्भुत पत्थर को देखने पहुंच रहे हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button