आजमगढ़ में अंडरवियर को लेकर जमकर चले लात घूंसे, आठ लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज

आजमगढ़,(उत्तर प्रदेश)।  अभी तक आपने जर जोरू और जमीन के लिए फसाद होते देखा होगा, लेकिन आजमगढ़ जिले के शहर कोतवाली के कटरा मोहल्ले से एक हैरान कर देने वाला मामाला सामने आया है। यहां अंडरवियर को लेकर एक दबंग ने ईट पत्थर से पड़ोसी दंपत्ति से मारपीट कर उन्हें बुरी तक घायल कर दिया। बताया गया कि दबंग ने अंडरवियर सुखाने की बात पर दंपत्ति के साथ जमकर मारपीट की। मौके पर पहुंची पुलिस ने लहूलुहान दंपत्ति को मंडलीय चिकित्सालय में उपचार के लिए भर्ती कराया है।

बताया गया कि शहर कोतवाली के कटरा मोहल्ले के रहने वाले दबंग सुरेंद्र सिंह का अपने पड़ोसी गुड्डू सिंह से पुराना विवाद है। लोगों ने बताया कि वह आए दिन मारपीट करता रहता है। बीती रात अंडरवियर फैलाने के मामूली विवाद को लेकर गुड्डू सिंह और उनके परिजनों ने मिलकर सुरेंद्र सिंह व उनकी पत्नी अनीता कौर को लाठी-डंडे और ईट के प्रहार से घायल कर दिया। लहूलुहान हाल में घायल दंपति को परिजनों ने उपचार के लिए मंडलीय अस्पताल में भर्ती कराया। जहां दोनों का उपचार चल रहा है।

पीड़ित परिजनों का आरोप है कि गुडडू सिंह काफी दबंग है। पुराने विवाद को लेकर वह पिछले चार- छ माह से झगड़ा और मारपीट करता रहता है। आज महज अंडरवियर फैलाने को लेकर पहले से एकजुट लोगों ने लाठी-डंडे व ईट पत्थर से जमकर मारा, जिसमें दंपत्ति घायल हो गए। यही नहीं परिजनों का आरोप है कि बार बार मारपीट की शिकायत के बाद भी पुलिस दबंग आरोपियों पर कोई कार्रवाई नहीं करती, जिससे इनका मनोबल बढ़ा हुआ है।

अपर पुलिस अधीक्षक शैलेंद्र लाल ने बताया कपड़े फैलाने को लेकर दो पक्षों में विवाद हुआ था। इस मामले में पीड़ित परिजनों की तहरीर पर आठ लोगों के खिलाफ गैर इरादतन हत्या के प्रयास में मुकदमा दर्ज किया गया है। अपर पुलिस अधीक्षक शैलेंद्र लाल ने बताया कि मामले में चार आरोपियों को हिरासत में लिया गया है। शेष आरोपियो की तलाश जारी है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button