कार की नंबरप्लेट पर ‘जय कांग्रेस’ लिख कर रहे थे तस्करी

भीलवाड़ा,(राजस्थान)। भीलवाड़ा पुलिस ने अफीम डोडा तस्करों के खिलाफ कार्रवाई के दौरान हैरान कर देने वाली घटना हुई। यहां मादक पदार्थ तस्कर एक कार को जला कर भाग गए। हालांकि पुलिस ने दूसरी कार से बड़ी मात्रा में अफीम डोडा बरामद करने के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार कर लिया। हैरानी की बात यह भी है कि कार पर नंबर प्लेट की जगह जय कांग्रेस लिखा हुआ है ।

बीगोद थाना प्रभारी मूलचंद वर्मा ने बताया कि रविवार की दरमियानीं रात बीगोद रोड पर नाकाबंदी कर वाहनों की जांच की जा रही थी। तभी खटवाड़ा की तरफ से एक तेज रफ्तार कार को रुकने का इशारा किया तो कार चालक कार को वापस घुमा कर भागने लगा। पुलिस ने पीछा कर बनास नदी पुलिया के पास कार को पकड़ लिया। जिसमें ₹500000 मूल्य से अधिक का 11 कट्ठा में भरा हुआ 197 किलो अफीम डोडा बरामद हुआ। पुलिस ने कार के ड्राइवर बड़लियास गांव के राधेश्याम व्यास को गिरफ्तार कर एनडीपीएस एक्ट में मामला दर्ज कर अनुसंधान काछोला थाना प्रभारी दिलीप सिंह को सौंपा है।
गौरतलब है कि मध्यप्रदेश के नीमच और मंदसौर क्षेत्र के साथ-साथ चित्तौड़गढ़ जिले के निंबाहेड़ा से अफीम डोडा तस्कर पश्चिमी राजस्थान में इसी मार्ग से अफीम और अफीम डोडा की तस्करी करते हैं। पिछले सालों में इन तस्करों ने कोटडी और रायला थाना क्षेत्रों में नाकेबंदी के दौरान एक ही दिन में दो सिपाहियों की गोली मारकर हत्या भी कर दी थी

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button