धूमधाम से मनाई गई बाबा साहेब भीमराव अम्बेडकर जयंती, बाबा साहब की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर लगाए गए जय भीम के नारे

फतेहपुर,(उत्तर प्रदेश)। बाबा साहब देश के ऐसे एक शख्स थे, जिनकी तुलना किसी और से नहीं की जा सकती क्योंकि उन्होंने भारत की आजादी के बाद देश के संविधान के निर्माण में योगदान दिया है। पूरे देश भर में संविधान निर्माता बाबा साहब भीमराव अंबेडकर की जयंती बड़े ही धूमधाम से मनाई गई।इसी कड़ी में थाना नगर पंचायत खखरेरू में बड़े ही हर्षोल्लास के साथ मनाया बाबा साहेब भीमराव अम्बेडकर की जयंती मनाई गई जिसमें विधानसभा सचिव पकज विश्वकर्मा ने बाबा साहब भीमराव अम्बेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया और बाबा साहब के बताये रास्ते पर चलने का संकल्प लिया। नगर पंचायत खखरेरू के सभी युवा वर्गों ने इसमें बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और बाबा साहब की गाजे-बाजे के साथ रैलियां भी निकाली। इस दौरान सभी जनप्रतिनिधि और युवाओं ने जन्मोत्सव की एक-दूसरे को बधाइयां दी और जय भीम के नारे भी लगाए।

इस अवसर पर  मो.इसराइल मास्टर साहब नगर पंचायत खखरेरू जुबैर खान, परवेज आलम,पंकज विश्वकर्मा जी ( बसपा विधानसभा सचिव ) वेदांशू प्रजापति,सुनील कोटार्य, अशोक सोनकर जी मंजीत कुमार, अशोक पासवान , अरविन्द, साचिन , सद्दाम, गुड्डू, परवेज आलम , जावेद आलम, संदीप गौतम, गुलाम खान, रंजीत कुमार, अंसार कुरैशी, अमन खान, सगीर अहमद, जुग्गी सोनकर राम सिंह सोनकर चाँदभान गौतम, प्रेम पासवान, गरीबों के मसीहा हरदिल अजीज कौनैन अहमद बसपा युवा नेता आदि कार्यकर्त्ता गण एवं रामहित प्रियदर्शी जी ( विधानसभा अध्यक्ष बसपा )सहित कई अन्य लोग मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button