अजमेर के थानेदार पर रौब झाड़ना महंगा पड़ा, पकड़ा गया जैसलमेर के एसपी का बेटा

अजमेर,(राजस्थान)। राजस्थान पुलिस में एक बड़े अफसर के बेटे की करतूतों के चर्च पिछले एक महीने से सुर्खियो में हैं। इसी बेटे की गिरफ्तारी को लेकर पुलिस भी कई दिनों से नाकाम कोशिशों में जुटी थी। लेकिन आखिरकार पुलिस ने ऐसा दबाव बनाया कि खुद परिजन आरोपी युवक को लेकर पुलिस के पास लेकर पहुंचे। मामला अजमेर के क्रिश्चियनगंज का है। यहां थानाधिकारी करण सिंह खंगारोत के साथ बदसलूकी करने वाला युवक जैसलमेर एसपी का बेटा प्रवीण सिंह है। पुलिस ने प्रवीण को हिरासत में ले लिया है। आईजी रूपिंदर सिंघ ने कहा कि पुलिस ने शिकंजा इतना कस दिया कि परिजन को लेकर ही आना पड़ा। इसे गिरफ्तारी ही माना जाएगा।

आईजी रूपिंदर सिंघ ने बताया कि थानाधिकारी के साथ बदसलूकी करने के मामले में आरोपी प्रवीण सिंह को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। कानूनी प्रक्रिया के तहत आगामी कार्रवाई की जाएगी। पुलिस की टीम लगातार अपना काम कर रही है। वहीं, जांच अधिकारी एएसपी भंवर रणधीर सिंह ने कहा कि आरोपी प्रवीण को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। वह राज्यपाल के दौरे की ड्यूटी में है। उनकी टीम पूछताछ नोट बना रही है।

बताया जा रहा है कि एसपी के बेटे प्रवीण सिंह को लेकर उसके परिजन बुधवार को ही पहुंचे थे। इसकी सूचना अधिकारियों को दी गई। इसके बाद प्रवीण को हिरासत में लेकर पुलिस की टीम रवाना हुई। इससे पहले प्रवीण की तलाश में पुलिस की स्पेशल टीम सहित अन्य जगह-जगह दबिश दे रही थी। क्रिश्चियनगंज थानाधिकारी करण सिंह खंगारोत ने आईजी रूपिंदर सिंघ के हस्तक्षेप के बाद 29 जनवरी को थाने में मुकदमा दर्ज करवाया था। जिसमें बताया कि 26 जनवरी को ड्राई डे के दिन सतगुरू स्कूल के पास सूनसान में एक कार खड़ी हुई थी। कार में एक युवक और युवती बैठकर शराब पी रहे थे। जब उन्होंने जाकर टोका तो युवक ने खुद को एसपी का बेटा बताकर धौंस जमाई और उनके साथ बदसलूकी की। इतना ही नहीं आरोपी ने उनकी साइकिल को भी टक्कर मार दी साथ ही उनको धक्का भी दिया जिससे उनके चोटें आई और लॉअर भी फट गया था। मामले में थानाधिकारी ने जेएलएन अस्पताल में मेडिकल मुआयना भी करवाया था।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button