एमपी का लाल तुर्की में भूकंप पीड़ितों के लिए बना मसीहा, फ्री में अपने रेस्टोरेंट में खिला रहा खाना

बुरहानपुर,(मध्य प्रदेश)। तुर्की में भूकंप पीड़ितों के पूरी दुनिया से मदद मिल रही है। भारत की तरफ से भी कई तरह की सहायता दी जा रही है। इस बीच एमपी का लाल उनके लिए मसीहा बना है। एमपी के बुरहानपुर जिले के रहने वाले दीपेंद्र गराई रेस्टोरेंट चलाते हैं। तुर्की में उनका चार रेस्टोरेंट है। आपदा की इस घड़ी में दीपेंद्र गराई तुर्की के लोगों की मदद के लिए आगे आए हैं। तुर्की के भूकंप पीड़ितों के लिए उन्होंने अपने रेस्टोरेंट के दरवाजे खोल दिए हैं। वह सभी को फ्री में खाना खिला रहे हैं।
दीपेंद्र गराई बुरहानपुर शहर के न्यू इंदिरा कॉलोनी के रहने वाले हैं। तुर्की में वह दिन-रात अपने स्टॉफ के साथ लोगों की सेवा में लगे हैं। लोगों के खाने से लेकर रहने तक की व्यवस्था कर रहे हैं। इस कड़कड़ाती ठंड में बिस्तर तक की व्यवस्था दीपेंद्र गराई कर रहे हैं। दीपेंद्र की सेवा पूरे देश में मिसाल पैदा कर रही है। तुर्की के लोगों की मदद करने पर पूरा देश दीपेंद्र की प्रशंसा कर रहा है।

दीपेंद्र के परिवार के लोग बुरहानपुर के न्यू इंदिरा कॉलोनी में आज भी रहते हैं। वह पिछले सात सालों से तुर्की में रेस्टोरेंट चला रहे हैं। वहां उनके चार होटल और रेस्टोरेंट है। दीपेंद्र गराई ने होटल मैनेजमेंट का कोर्स किया है। इसके बाद से वह लगातार वहां कारोबार को बढ़ा रहे हैं। कुछ सालों में उनका कारोबार वहां काफी बढ़ा है। इनके काम की तारीफ इंडिया में खूब हो रही है। शहर के लोगों को भी दीपेंद्र गराई पर गर्व है।

दीपेंद्र गराई के रेस्टोरेंट का नाम नमस्ते इंडिया है। यह तुर्की में संचालित किए जा रहे हैं। बुरहानपुर में उनके पिता अरविंद और मां महादेवी गराई रहते हैं। दीपेंद्र के भाई अरविंद दिल्ली में है। साथ ही एक बहन भी है। कुल मिलाकर दीपेंद्र तीन भाई-बहन हैं। उनके पिता को दीपेंद्र पर गर्व है। उन्होंने कहा कि उनका बेटा मुसीबत की घड़ी में लोगों की सेवा कर रहा है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button