नवजोत सिंह सिद्धू जेल से रिहा होते ही संभालेंगे अहम जिम्मेदारी, 26 जनवरी को आएंगे बाहर

पटियाला,(पंजाब)। पंजाब कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष और पूर्व क्रिकेटर नवजोत सिंह सिद्धू के चाहने वालों के लिए खुश खबरी है। नवजोत सिंह सिद्धू जल्द ही जेल की सजा खत्म कर जेल से बाहर आ सकते है। माना जा रहा है कि उनके चार महीने की सजा को माफ किया जाएगा, जिसके बाद वो 26 जनवरी के दिन जेल से बाहर निकलेंगे।

वर्तमान में नवजोत सिंह सिद्धू पटियाला जेल में बंद है। वो वर्ष 1988 के रोड रेज मामले में एक साल की जेल की सजा काट रहे हैं। जेल से नवजोत सिंह सिद्धू की रिहाई होने से पहले सिद्धू की पत्नी डॉ. नवजोत कौर ने पार्टी प्रमुख मल्लिकार्जुन खड़गे, कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी और केसी वेणुगोपाल से भी मुलाकात की थी। इस मुलाकात के कई मायने निकाले जा रहे है।

माना जा रहा है कि मुलाकात के बाद और सिद्धू के रिहा होते ही उन्हें पंजाब कांग्रेस में अहम जिम्मेदारी दी जा सकती है। यहां तक कही खुद राहुल गांधी पंजाब में पहुंचने पर भारत जोड़ो यात्रा में शामिल होने के लिए व्यक्तिगत रूप से नवजोत सिंह सिद्धू को आमंत्रित कर चुके है। संभावना है कि जेल से रिहा होने के बाद सिद्धू धार्मिक स्थानों पर माथा टेकने जाएंगे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button