बेवफा चायवाला,नाम ही काफी है, दिलजले ने बांदा में खोल दी दुकान,

बांदा,(उत्तर प्रदेश)। प्यार में धोखा खाने वाले एक युवक ने बेवफा चाय वाला के नाम से दुकान खोल ली है। पूछने पर दुकान वाला बताता है कि वह ग्रेजुएट है और नौकरी भी नहीं मिलने पर देश के प्रधानमंत्री का अनुसरण करते हुए चाय की दुकान खोल ली। अपनी दुकान से लोगों को आकर्षित करने के लिए और प्रेमिका को चिढ़ाने के लिए दुकान का नाम ही बेवफा चाय वाला रख लिया। इस दुकान की इन दिनों खूब चर्चा हो रही है और लोग इस दुकान में पहुंचकर चाय का भी लुत्फ उठा रहे हैं।

यूपी के जनपद बांदा के बबेरू क्षेत्र में रहने वाला युवक लवलेश पाटिल बताता है कि उसने बीए फाइनल कर लिया है। दुकान का नाम बेवफा चायवाला रखने की वजह पूछने पर वह अपने दिल का हाल बताने लगता है। उसका कहना है कि जब वह कॉलेज में पढ़ता था, तब साथ पढ़ने वाली छात्रा से प्यार हो गया। छात्रा ने उसे प्यार में धोखा दे दिया। वह मायूस होकर बताता है कि प्यार सभी को होता है, लेकिन किसी को प्यार में धोखा नहीं देना चाहिए। यह भी बताया कि शिक्षा पूरी करने के बाद मुझे नौकरी नहीं मिल रही थी, इसलिए उसने चाय की दुकान खोलने का फैसला किया। दुकान को अलग पहचान मिले इसके लिए मैंने प्यार में धोखा देने वाली प्रेमिका के नाम पर ही दुकान का नाम बेवफा चायवाला रख लिया।

इस दुकान की खासियत है, यहां प्रेमी जोड़ों के लिए 15 रुपए की चाय और प्यार में धोखा खाने वाले को 10 रुपये में चाय मिलती है। यहां चाय पीने वाले लोग बताते हैं कि हम लोग दुकान के नाम के आकर्षण के कारण ही चाय पीने चले आते हैं। लवलेश चाय भी बड़े मनोयोग से बनाते हैं। पीने के बाद चाय की खूबी पता चलती है। इस दुकान में शाम के समय काफी भीड़ होती है। इनमें प्रेमी, प्रेमिका या फिर शादीशुदा जोड़े चाय का लुत्फ उठाने आते हैं। सुबह के समय ज्यादातर युवकों की संख्या होती है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button