छावला की बेटी को न्याय दिलाने के लिए निकाला कैंडल मार्च

नई दिल्ली। दिल्ली के छावला की बेटी को न्याय दिलाने की मांग को लेकर लोगों का आक्रोश तेज होता जा रहा है। गुरुवार को भी बेटी को न्याय दिलाने की मांग को लेकर लोगों ने कैंडल मार्च निकाला और प्रदर्शन किया। छावला की रहने वाली 19 वर्षीय देश की बेटी के हत्यारों को सज़ा दिलाने के लिए लोगों ने नारेबाजी भी की। सुप्रीम कोर्ट द्वारा अपराधियों को बरी किए जाने के लिए कानूनी एवं सामाजिक मोर्चे पर पुरजोर संघर्ष का एलान किया गया। छठ घाट, क़ुतुब विहार पर छावला और आसपास के लोग इकट्ठा हुए। बड़ी संख्या में उपस्थित महिलाओं की आंखों में आंसू और आक्रोश स्पष्ट नजर आया।

इस अवसर पर राष्ट्रीय स्वाभिमान आंदोलन के राष्ट्रीय सह-संयोजक जगदीश ममगांई भी उपस्थित थे। जगदीश ममगांई ने कहा कि सुप्रीम कोर्ट की नजर में यदि पुलिस, निचली अदालत और उच्च न्यायालय ने अपना कार्य ठीक से नहीं किया, तो उन पर कार्रवाई करनी चाहिए, लेकिन एक युवती के साथ हुई बर्बरता पर किसी को भी दोषी न मानना न्याय संगत नहीं माना जा सकता है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button