पूर्व एसीएस गृह अवनीश अवस्थी बने सीएम योगी के सलाहकार, पुनर्नियुक्ति का आदेश जारी हुआ

लखनऊ,(उत्तर प्रदेश)। हाल ही में सेवानिवृत्त हुए आईएएस अवनीश कुमार अवस्थी को योगी सरकार में अहम जिम्मेदारी मिल गई है। अवनीश कुमार अवस्थी अब मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का सलाहकार की भूमिका में नजर आएंगे। इसके लिए सभी औपचारिकताएं पूरी करने के बाद आदेश जारी कर दिया गया है। दरअसल रिटायर हो जाने के बाद हाल ही में अवनीश कुमार अवस्थी ने मथुरा में धर्मार्थ कार्य विभाग की एक बैठक में भी हिस्सा लिया था। पूर्व एसीएस गृह अवनीश अवस्थी का मुख्यमंत्री के सलाहकार के रूप में पुनर्नियुक्ति आदेश नियुक्ति विभाग से जारी कर दिया गया है। अवनीश अवस्थी राज्य सरकार के कामों को गति देने के लिए मुख्यमंत्री के सलाहकार के रूप में काम करेंगे। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने फिर एक बार अपने भरोसेमंद IAS अफ़सर अवनीश अवस्थी पर भरोसा जताया है।
Awanish Kumar Awasthi Advisor To Cm Yogi

जारी किया गया आदेश

1987 बैच के आईएएस अफसर अ‌वनीश कुमार अवस्थी की गिनती सीएम योगी के करीबी अफसरों में होती है। अवनीश कुमार अवस्थी के रिटायरमेंट के पहले ही कयास लगाए जा रहे थे कि उन्हें रिटायरमेंट के बाद मुख्यमंत्री कुछ अहम जिम्मेदारी सौंप सकते हैं। रिटायरमेंट से पहले उनके सेवा विस्तार की भी चर्चाएं थीं। लेकिन उन्हें सेवा विस्तार नहीं मिल सका था।
आखिरकार 1987 बैच के आईएएस अधिकारी अवनीश कुमार अवस्थी 31 अगस्त को सेवानिवृत्त हो गए। उनके पास अपर मुख्य सचिव गृह, गोपन, पासपोर्ट, धर्मार्थ कार्य के साथ ही यूपीडा के मुख्य कार्यपालन अधिकारी का दायित्व था। कार्यकाल के अंतिम दौर में कुछ महीनों के लिए अवनीश कुमार अवस्थी ने ऊर्जा विभाग की भी कमान संभाली थी। 2017 में जब सीएम योगी बने थे। उसके बाद अवनीश अवस्थी केंद्रीय प्रतिनियुक्ति से वापस लौटे थे। पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे, बुंदेलखंड एक्सप्रेस-वे का निर्माण कार्य उन्हीं के सीईओ रहते हुए।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button