हरदोई में बंदरों ने किया पुलिस की नाक में दम!, थाने से दरोगा की कैप ले भागा बंदर

हरदोई,(उत्तर प्रदेश)।यूपी के हरदोई जिले में हरपालपुर पुलिस को इन दिनों हवालात में बंदी की नहीं, बंदरों की पहरेदारी करनी पड़ रही है। रविवार को थाने के एक दरोगा की टोपी बंदर उठा ले गया। टोपी छुड़वाने में पुलिसकर्मियों का दम फूल गया। बंदर की हरकत का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।हरपालपुर कोतवाली में बंदरों का आतंक है। पुलिसकर्मी बंदरों के रोज-रोज के कारनामों से परेशान हैं। रविवार को एक बंदर दरोगा की टोपी लेकर भाग गया। बंदर पहले तो टोपी लेकर दीवार पर चढ़ा, पुलिसकर्मियों की नजर पड़ने पर वह छत पर भाग गया। बंदर से टोपी छुड़वाने के प्रयास में लगे पुलिसकर्मियों का दम फूल गया।
वहीं जब यह घटना हो रही थी, तो किसी ने इस पूरी घटना का वीडियो बनाया और फिर उसको सोशल मीडिया पर डाल दिया। जो अब तेजी से वायरल हो रहा है। बता दें कि ऐसी घटना यूपी में पहले भी देखने को मिली है। दरअसल, कुछ दिन पहले ऐसे ही एक बंदर पुलिस अधिकारी का मोबाइल थानेदार के टेलब से उठा कर भाग गया था। इससे यह साफ हो गया कि यूपी में बंदरों का आतंक काफी बढ़ गया है।




